फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   SAFF Football: Case of stopping the women's semi-final match, AIFF will write a letter to Nepal's SAFF

SAFF Football: महिला सेमीफाइनल मैच रोके जाने का मामला, एआईएफएफ नेपाल के सैफ को लिखेगा पत्र

Mon, 28 Oct 2024 10:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 28 Oct 2024 10:26 PM IST
सार

भूटान के रेफरी ओम चोकी ने धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा की और मैच अधिकारियों और नेपाल की टीम के बीच काफी चर्चा के बाद मैच फिर से शुरू हुआ। लंबे इंतजार और भ्रम की स्थिति का भारतीय टीम की लय और एकाग्रता पर असर पड़ा।

विज्ञापन
SAFF Football: Case of stopping the women's semi-final match, AIFF will write a letter to Nepal's SAFF
महिला फुटबॉल टीम - फोटो : Twitter

विस्तार

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) को पत्र लिखने का निर्णय लिया है जिसमें नेपाल के काठमांडू में भारत के खिलाफ सैफ महिला चैंपियनशिप सेमीफाइनल के दौरान रैफरी के निर्णय के विरोध में एक घंटे से अधिक समय तक खेल रोके रखने के बारे में बताया जाएगा। भारत ने 62वें मिनट में बढ़त बना ली लेकिन कुछ मिनट बाद दशरथ स्टेडियम में अराजकता फैल गई। नेपाल ने गोल किया लेकिन रैफरी ने गोल को नकार दिया। इसके बाद मैच 70 मिनट से अधिक समय तक रुका रहा क्योंकि नेपाल ने रैफरी के फैसले का विरोध करते हुए खेल जारी रखने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


भूटान के रेफरी ओम चोकी ने धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा की और मैच अधिकारियों और नेपाल की टीम के बीच काफी चर्चा के बाद मैच फिर से शुरू हुआ। लंबे इंतजार और भ्रम की स्थिति का भारतीय टीम की लय और एकाग्रता पर असर पड़ा। मैच फिर से शुरू होने के कुछ सेकेंड बाद नेपाल ने सबित्रा भंडारी के गोल से बराबरी हासिल कर लीग और मैच पेनल्टी शूट आउट में खिंचा।
विज्ञापन


पेनल्टी शूट आउट में भारत 2-4 से हार गया और टूर्नामेंट से बाहर हो गया। एआईएफएफ ने एक बयान में कहा, 'अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने रविवार 27 अक्टूबर 2024 को नेपाल के काठमांडू में सैफ महिला चैंपियनशिप 2024 सेमीफाइनल के दौरान हुई घटनाओं पर ध्यान दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के अनुसार, 'एआईएफएफ इन घटनाओं के संबंध में सैफ को पत्र लिखेगा और उचित मंच पर इस मुद्दे को उठाएगा। भारत की अंडर-19 महिला टीम को हाल ही में सैफ टूर्नामेंट में लगभग इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा था और एआईएफएफ का मानना है कि इस तरह की चीजें क्षेत्र में फुटबॉल के विकास के लिए अच्छी नहीं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed