फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   SAFF Championships: India vs Nepal Preview stats; Team India semi-final ticket on win over Nepal, Igor Stimac

SAFF Championships: नेपाल पर जीत से भारत को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट, भारतीय कोच इगोर स्टिमैक पर एक मैच का बैन

Fri, 23 Jun 2023 07:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 23 Jun 2023 07:38 PM IST
सार

भारतीय टीम को नेपाल के मिडफील्डर रोहित चंद और अग्रिम पंक्ति के खिलाफ अंजन बिस्टा से सतर्क रहना होगा। चंद इंडोनेशिया में क्लब स्तर का फुटबॉल खेलते हैं।

विज्ञापन
SAFF Championships: India vs Nepal Preview stats; Team India semi-final ticket on win over Nepal, Igor Stimac
भारत बनाम नेपाल मैच के आंकड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान को 4-0 की करारी शिकस्त देकर सैफ चैंपियनशिप फुटबॉल में शानदार शुरुआत करने वाली भारतीय टीम शनिवार को जब नेपाल के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी नजरें जीत के साथ सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने पर होगी। कागजों पर भारतीय टीम नेपाल से मजबूत नजर आती है। भारतीय टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान को 4-0 से हराया था।
विज्ञापन

इस टूर्नामेंट में अब तक दोनों टीमों के बीच नौ मैचों खेले गए हैं। इनमें से भारत ने छह, जबकि नेपाल ने दो मैच जीते हैं। इंटरकॉन्टिनेंटल कप के फाइनल में लेबनान पर 2-0 की जीत के साथ पहुंची भारतीय टीम के लिए कप्तान सुनील छेत्री का लय में होना शानदार है। ईशान पंडित चोट के कारण टीम के साथ नहीं है और अग्रिम पंक्ति की इस खिलाड़ी की गैरमौजूदगी को छेत्री ने महसूस नहीं होने दिया है।

SAFF Championship 2023: Final fixtures and dates announced
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल अपने शुरुआती मैच में कुवैत से 1-3 से हार गया था और उसे टूर्नामेंट में बने रहने के लिए भारत के खिलाफ सकारात्मक परिणाम की जरूरत होगी। भारतीय टीम को नेपाल के मिडफील्डर रोहित चंद और अग्रिम पंक्ति के खिलाफ अंजन बिस्टा से सतर्क रहना होगा। चंद इंडोनेशिया में क्लब स्तर का फुटबॉल खेलते हैं।
विज्ञापन

नेपाल के कोच विनसेंजा अल्बर्ट एनेसी भारतीय फुटबॉल से परिचित हैं क्योंकि उन्होंने आई-लीग विजेता टीम गोकुलम केरला एफसी के प्रबंधक के रूप में काम किया है। भारतीय खेमा नेपाल की ताकत से परिचित है और सहायक कोच गवली ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद कहा था, वे (नेपाल) एक अच्छी टीम है और उन्होंने कुवैत के खिलाफ बहुत अच्छा खेल खेला। यह हमारे लिए बहुत कठिन मैच होगा। ग्रुप के एक अन्य मुकाबले में पाकिस्तान का सामना कुवैत से होगा।

SAFF CHAMPIONSHIP 2023: India puts four past Pakistan- Highlights

एक मैच के प्रतिबंध के कारण कोच स्टिमैक की नहीं मिलेगी सेवा
भारत को मुख्य कोच इगोर स्टिमैक की सेवाएं नहीं मिलेंगी। पाकिस्तान पर भारत की 4-0 की जीत के दौरान उन्हें रेड कार्ड दिखाया गया था। ऐसे में सहायक कोच महेश गवली डग आउट में टीम की कमान संभालेंगे। स्टिमैक पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है।

अनुभवी कोच और 1998 विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाली क्रोएशिया टीम के सदस्य रहे स्टिमैक ने थ्रो इन करने जा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी से गेंद लेने का प्रयास किया था। इस पर नोकझोक की स्थिति पैदा हो गई थी और रेफरी प्रजवाल छेत्री और अन्य अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा था। 

Forget rankings, Pakistan might be surprise of tournament': India coach  Stimac | Football News - Hindustan Times

दक्षिण एशियाई फुटबॉल फेडरेशन (सैफ) के महासचिव अनवरुल हक ने कहा कि स्टिमेच का अपराध इतना गंभीर नहीं था जिस पर एक से अधिक मैचों का प्रतिबंध लगाया जाता। इसलिए मामले को अनुशासन समिति के पास भी नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed