फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   SAFF Championship Pakistan out of tournament defeat in second consecutive match Kuwait reaches semi-finals

SAFF Championship: पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर, लगातार दूसरे मैच में मिली हार, कुवैत सेमीफाइनल में पहुंचा

Sat, 24 Jun 2023 09:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: रोहित राज Updated Sat, 24 Jun 2023 09:45 PM IST
सार

कुवैत के लिए मोबारक अलफानेनी (17 और 45+1वां मिनट) ने टीम के लिए सर्वाधिक दो गोल दागे, जबकि हसन अलइनेजी (10वां मिनट), और नसर अलरशीदी (69वां मिनट) ने एक-एक गोल किए। इससे पहले कुवैत ने ग्रुप-ए में अपने पहले मैच में नेपाल को 3-1 से हराया था।

विज्ञापन
SAFF Championship Pakistan out of tournament defeat in second consecutive match Kuwait reaches semi-finals
पाकिस्तान बनाम कुवैत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुवैत ने शनिवार को दमदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप मैच में पाकिस्तान को 4-0 से रौंदकर सैफ फुटबाल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत से शिकस्त खाने के बाद पाकिस्तान से इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाया। इस हार के साथ पाकिस्तानी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। अब उसे एक मैच में नेपाल से खेलना है, लेकिन उसके नतीजे का सेमीफाइनल की लाइनअप पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


कुवैत के लिए मोबारक अलफानेनी (17 और 45+1वां मिनट) ने टीम के लिए सर्वाधिक दो गोल दागे, जबकि हसन अलइनेजी (10वां मिनट), और नसर अलरशीदी (69वां मिनट) ने एक-एक गोल किए। इससे पहले कुवैत ने ग्रुप-ए में अपने पहले मैच में नेपाल को 3-1 से हराया था।
विज्ञापन


पहले हाफ में कुवैत के तीन गोल
हसन अलइनेजी ने 10वें मिनट में अलफानेनी से मिले पास पर गोल कर कुवैत का मैच में खाता खोल दिया। इसके सात मिनट बाद ही कुवैत ने अपनी आक्रामक रणनीति पर खेलते हुए बढ़त को 2-0 कर दी। इस बार अलफानेनी ने गोल कर दिया। अली मतर ने पाकिस्तान खिलाड़ी से गेंद लेकर बॉक्स के अंदर अलफानेनी को दी और उन्होंने इसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो गोल से पिछड़ने के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने गोल पोस्ट पर कुछ शॉट जरूर लगाए, लेकिन वे इन्हें गोल में नहीं बदल पाए। यहां तक कि उन्हें कुवैत के खिलाड़ियों से गेंद को छीनने में भी काफी परेशानी हुई। कुवैत के खिलाड़ी यहीं नहीं रुके और पहले हाफ के इंजुरी समय में भी गोल कर दिया। अलफानेनी ने बॉक्स के अंदर से 45+1वें मिनट में गोल कर टीम को 3-0 की अहम बढ़त दिलाई। 


दूसरे हाफ में कुवैत ने किया एक गोल
पहले हाफ में कुवैत 3-0 से आगे रहा। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही 48वें मिनट में कुवैत ने 4-0 की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन उनका यह गोल ऑफ साइड करार देकर रद्द कर दिया गया। हालांकि, 69वें मिनट में नसर अलरशीदी ने गोल कर कुवैत की बढ़त को 4-0 कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed