{"_id":"ea6c03eac0a676f49971722e794f4ef2","slug":"sachin-not-touched-world-cup-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं छू सके सचिन","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं छू सके सचिन
कोलकाता
Updated Tue, 24 Dec 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और बंगाल टाइगर सौरव गांगुली को ब्राजील में 2014 में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप की फीफा ट्रॉफी का अनावरण करने का तो मौका मिला लेकिन भारतीय क्रिकेट के दोनों दिग्गज खिलाड़ी इस ट्रॉफी को अपने हाथों में उठाने का सौभाग्य नहीं पा सके।
विज्ञापन
सचिन और गांगुली ने ब्राजील के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कार्लोस अल्बर्ट के साथ रविवार को यहां एक भव्य कार्यक्रम में 2014 के फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का अनावरण किया था। लेकिन फीफा नियमों के कारण वे ट्रॉफी को हाथ भी नहीं लगा सके।
विज्ञापन
18 कैरेट सोने से बनी 6.175 किग्रा की ट्रॉफी को फीफा नियमों के अनुसार केवल पूर्व विजेता, मौजूदा विजेता और राष्ट्राध्यक्ष ही अपने हाथों में उठा सकते हैं। यही कारण था कि सचिन और गांगुली ट्रॉफी को नहीं छू सके।
विज्ञापन
कार्यक्रम में यह मांग भी उठी थी कि सचिन और गांगुली को यह ट्रॉफी दी जाए लेकिन आयोजकों ने हाथ जोड़कर इससे माफी मांग ली।
उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शेख हसीना भी इस ट्रॉफी को हाथों में लेना चाहती थी। लेकिन उन्हें भी रोक दिया गया था।