फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Russian Fans Jailed For up to Two Years For Euro 2016 Violence

यूरो कप: हिंसा के दोषी रूसी समर्थकों को मिली 2 साल तक की सजा

Fri, 17 Jun 2016 12:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Jun 2016 12:21 PM IST
विज्ञापन
Russian Fans Jailed For up to Two Years For Euro 2016 Violence
फ्रांस की एक अदालत ने यूरो कप के दौरान इंग्लैंड-रूस मैच के बाद हिंसक झड़पों को लेकर रूस के तीन समर्थकों को उनकी भूमिका को लेकर जेल की सजा सुनाई। इनमें से एक को दो साल तक कारावास की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन


एलेक्सी येरूनोव, निकोलई मोरोजोव और सर्जेई गोर्बाचेव उन 43 रूसी समर्थकों में शामिल थे जिन्हें फ्रेंच पुलिस ने हिंसा के बाद हिरासत में लिया था। हिंसक झड़पों में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन


29 साल के येरूनोव को सर्वाधिक दो साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। उसने यह बात स्वीकार की है कि वह उस समय वहां मौजूद था जहां इंग्लैंड के एक समर्थक के सिर पर लोहे की छड़ मारी गई थी जो गंभीर रूप से घायल हो गया था लेकिन उसने इस बात से इनकार किया कि उसने लोहे की छड़ मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/539435346_57639dbb1ca12.jpg

येरूनोव के अलावा गोर्बाचेव को 18 महीने और मोरोजोव को 12 महीने जेल की सजा सुनाई गई। येरूनोव ने कोर्ट में कहा, "मैं माफी मांगता हूं। मैं मानता हूं कि मैं वहां पर मौजूद था लेकिन मैंने किसी को नहीं मारा। मैंने कुछ नहीं किया है।" गोर्बाचेव जिसने रूसी सेकंड डीविजन क्लब आर्सेनल टुला का प्रशंसक माना जाता है को 18 महीने की जेल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed