फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   russia vs egypt fifa world cup 2018 match 17 live updates

RUSvEGY: रूस ने मिस्र को 3-1 से दी करारी मात, डेनिस चेरीशेव बने हीरो

Wed, 20 Jun 2018 07:19 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 20 Jun 2018 07:19 AM IST
विज्ञापन
russia vs egypt fifa world cup 2018 match 17 live updates
रूस बनाम मिस्र - फोटो : fifa wc

फीफा वर्ल्ड कप 2018 का 17वें मुकाबले में मंगलवार को मेजबान रूस ने मिस्र को 3-1 से करारी मात दी। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग एरिना स्टेडियम में खेले जा रहे इस रोमांचक मुकाबले में रूस शुरू से ही मिस्र पर हावी रहे। रूस को 47वें में मिनट में ऑन गोल का फयला मिला। वहीं, मेजबान की तरफ से डेनिस चेरीशेव ने 59वें और डज्युबा ने 61वें मिनट में शानदार गोल दागे। वहीं, मिस्र की तरफ से मोहम्मद सलाह ने 73वें मिनट में पेनल्टी गोल दागे। यह उनके विश्व कप का पहला गोल था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शुरूआत के 30 मिनट तक का खेल काफी मजेदार था। हालांकि, रूस मिस्र पर हावी नजर आ रही थी। पहले हाफ तक दोनों ही टीमों ने गोल करने की काफी मशक्कत की लेकिन पहला हाफ गोलरहित रहा। दूसरे हाफ का खेल शुरू होने के 2 मिनट बाद ही 47वें में मिनट में मिस्र के खिलाड़ी फाथी से गलती हो गई, जिसका भरपूर फायदा रूस को मिल गया। इसके साथ ही रूस को 1-0 की बढ़त मिल गई। इसके कुछ देर बाद 59वें मिनट में रूस के धाकड़ खिलाड़ी डेनिस चेरीशेव के पास फर्नांडीस ने गेंद पास की और वह बेहतरीन गोल दागकर अपनी टीम रूस को 2-0 की बढ़त दिला दी। चेरीशेव का इस विश्व कप में यह तीसरा गोल है। इसके साथ ही वह इस विश्व कप में गोल करने के मामले में पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बराबरी कर लिए हैं। हालांकि, चेरीशेव 2 मैच खेले हैं, जबकि रोनाल्डो 1 मैच खेले हैं, उन्होंने साऊदी अरब के खिलाफ हैट्रिक गोल जमाए थे।
विज्ञापन


मेजबान दो गोल जमाने के बाद खुशी से लबरेज हो ही रहे थे कि डज्युबा ने 61वें में रूस की तरफ से एक और शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई। यहां से मिस्र पर काफी दबाव बढ़ गया। इस मुकाबले में बने रहने के लिए मिस्र को वाकई एक गोल की जरुरत थी लेकिन रूस का दबाव जारी था। इसके बाद मिस्र 73वें मिनट में एक पेनल्टी मिली, जिसको मोहम्मद सलाह ने गोल में तब्दिल कर दिया। यह गोल उनके विश्व कप का पहला गोल था। हालांकि अभी भी रूस 3-1 से आगे थी। इस गोल के बाद मिस्र को जान में जान आईं। खेल अब कुछ ही देर का बचा था और मिस्र गोल करने की काफी प्रयास कर रही थी लेकिन रूस हमेशा से ही उनपर हावी रहे। बता दें कि इस मुकाबले में रूस को गोल करने को ऑफ टारगेट में 4, जबकि ऑन टारगेट में 5 मौके मिले। वहीं, मिस्र को 4 और 3 मौके मिले। 90 मिनट तक चले इस मैच मं रूस को 4 कॉर्नर और 3 फाउल, जबकि मिस्र को 3 कॉर्नर और 5 फाउल मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दूसरे दौर के पहले ग्रुप मैचों में रूस इस जीत के साथ नॉकआउट चरण में अपनी जगह सुरक्षित करने में सफल होगी। वहीं, मिस्र को मिली इस हार से काफी निराशा हाथ लगी है। वह लगातार दो मैच हार चुकी हैं। मालूम हो कि फीफा वर्ल्ड कप के उद्घाटन मैच में मेजबान रूस ने साऊदी अरब को 5-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2018 का विजय आगाज किया था, जबकि मिस्र को उरुग्वे से 0-1 से हार झेलनी पड़ी थी। अगली स्लाइड में देखें लाइव कमेंट्री का रोमांचः-

 

अगली स्लाइड में देखें लाइव कमेंट्री का रोमांचः-

russia vs egypt fifa world cup 2018 match 17 live updates
रूस बनाम मिस्र

रूस ने 3-1 से दर्ज की जीत
 




फुट टाइम समाप्त

दूसरा हाफ का खेल खत्म। आखिरी के 4 मिनट का इंजुरी टाइम दिया है।


90 मिनट का खेल समाप्त हो चुका है और आखिरी के 5 मिनट के खेल और बचे हैं।

मिस्र को पेनल्टी किक मिली और इस मौके का फायदा उठाते हुए सालाह ने शानदार गोल करते हुए अपनी टीम मिस्र की उम्मीद जगाई। हालांकि, चोट के बाद उनकी वापसी हुई है। उरुग्वे के खिलाफ पहले मैच में वह नहीं खेल पाए थे। इस विश्व कप में उन्होंने अपना पहला गोल किया।


73 मिनटः ..और ये गोल (सालाह)




70 मिनटः मिस्र पर भारी दबाव में नजर आ रही है।


मिस्र पर दबाव, रूस 3-0 से आगे


चेरीशेव के बाद डज्युबा ने शानदार गोल करके रूस को दिलाई 3-0 की बढ़त।

61 मिनटः अरे वाह! और ये एक और गोल (डज्युबा)। 




इसके साथ रूस ने मिस्र पर बनाई 2-0 की बढ़त

58 मिनटः ...और ये एक और गोल। डेनिस चेरीशेव ने दागा शानदागा बेहतरीन गोल।




55 मिनटः सालाह के पास एक और अच्छा मौका था। 15 यार्ड से सालाह ने गोल करने की कोशिश की मगर चूक गए। 

रूस 1ः मिस्र 0

47 मिनट (फाथी ऑन गोल)

47 मिनटः ...और ये गोल। दूसरा हाफ का खेल शुरू होने के कुछ ही देर बाद मिस्र ने आत्मघाती गोल करके रूस को बढ़त बनाने का मौका दे दिया। इसके साथ साथ रूस को 1-0 की बढ़त मिल गई।




दूसरे हाफ का खेल शुरू

पहले हाफ का खेल खत्म- रूस 0ः मिस्र 0


45 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म, दोनों टीमें गोल करने में असफल रही। हालांकि, मौका दोनों ही टीमें को मिली थी।  रूस ने पहले हाफ में 3 और मिस्र ने 6 फाउल किए। इसके अलावा रूस को 4 तो मिस्र को तीन कॉर्नर मिले।

44 मिनटः पहले हाफ का खेल लगभग समाप्त होने वाला है, लेकिन दोनों ही टीमें गोल करने में नाकाम रही।

41 मिनटः मिस्र के लिए अच्छा मौका था। सलाह ने शानदार शॉल खेला था लेकिन गेंद गोलपोस्ट के बगल से निकलकर बाहर चली गई।

39 मिनटः रूस ने हमला करने की कोशिश की लेकिन सलाह ने बचा लिया।

33 मिनटः रूस वाकई अभी तक अच्छा खेल रही है लेकिन गेंद को अपने पास ज्यादा देर तक रख नहीं पाती। चोट से वापसी के बाद सालाह अच्छा खेलते नजर आ रहे हैं।

30 मिनटः 30 मिनट का खेल समाप्त होने को है लेकिन साऊदी अरब को 5-0 से मात देने वाली मेजबान रूस पर मिस्र पर दबाव नहीं बना पा रही है।

26 मिनटः सलाह गोलपोस्ट के काफी करीब थे और हैडर लगाने की कोशिश में थे, लेकिन झिर्कोव ने उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया।

25 मिनटः दोनों टीम एक दूसरे पर हावी दिख रही है। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।  यदि रूस इस मुकाबले में जीत दर्ज करती है तो 
नॉकआउट चरण में जगह बना लेगी। वहीं, मिस्र रूस को हराकर जीत का खाता खोलना चाहेगी।

20 मिनटः लगभग 20 मिनट का खेल हो चुका है लेकिन दोनों ही टीमें 1 गोल के मशक्कत कर रही हैं।

18 मिनटः रूस फिर से मिस्र पर हावी नजर आ रही हैं। एक फ्री किक मिली लेकिन चेरीशेव ने इसे 20 यार्ड की दुरी से मारने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।

15 मिनटः मिस्र को कॉर्नर मिला। उसके पास गोल करने का बेहतरीन मौका था। साइद ने कर्ल किया और मोहसिन को पोस्ट के करीब पास मिली और  वह इसे गोल करने में चूक गए। हालांकि मामला बेहद करीब था। 

11 मिनटः रूस को पहला कॉर्नर मिला, एलेक्जेंडर ने शॉट लगाया और गेंद को पेनल्टी स्पॉट की ओर घुमाया इग्नासेविच ने हैड लगाया और लक्ष्य तक भेजने की कोशिश की, लेकिन मिस्र के गोलकीपर शेनावी ने बचा लिया।

6 मिनटः रूस एक बार फिर पिछले मुकाबले की तरह कम वैक करती नजर आ रही है। मिस्र पर दबाव बना रही है।

1 मिनटः खेल शुरू हो चुका हैं।

मिस्र ने किक आॅफ किया


-दोनों ही टीमें राश्ट्रगान के लिए मैदान में पहुच चुकी हैं।

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।

टीमें इस प्राकर हैंः-


रूस: एकिन्फीव, फर्नांडीस, कुटेपोव, इग्नाशेविच, झिर्कोव, गैज़िनस्की, जोबिन, सैमेडोव, गोलोविन, चेरीशेव,डज्युबा।

मिस्र : शेनावी, फाथी, अहमद हेगाजी, गेबर, शाफी, मोहम्मद अलनी, हैम्ड, सलाह, अल साइद, ट्रेजेगुएट, मोहेसेन।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed