{"_id":"5b1a32f94f1c1bfa6e8b6cae","slug":"russia-2018-referee-quits-before-fifa-world-cup-after-undercover-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीफा विश्व कप 2018 से पहले रिश्वत लेते पकड़ाया रेफरी, कैमरे में हुआ कैद तो लिया इतना बड़ा फैसला","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फीफा विश्व कप 2018 से पहले रिश्वत लेते पकड़ाया रेफरी, कैमरे में हुआ कैद तो लिया इतना बड़ा फैसला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
मार्वा
अफ्रीका फुटबॉल पर एक खूफिया जांच की गई, जिसमें खुलासा हुआ कि कई रेफरी और फीफा परिषद के एक सदस्य ने कैश गिफ्टस स्वीकार किए। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इनमें एक रेफरी वह भी शामिल है जो रूस में 2018 फीफा विश्व कप में ऑफिशिएट करने वाला था।
विज्ञापन
केन्या के रेफरी एडेल रेंज मार्वा उन विश्व कप ऑफिशियल्स में से एक थे जो अफ्रीकन फुटबॉल संगठन का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। घाना के फुटबॉल क्लब के खूफिया रिपोर्टर ने एक टेप जारी किया है, जिसमें दिखा कि रेफरी ने 600 डॉलर स्वीकार किए हैं। फीफा परिषद के सदस्य वेसी न्यानटेंकी भी इस स्टिंग में पकड़ाए, जिन्हें बीबीसी ने अफ्रीकन फुटबॉल में दूसरा सबसे शक्तिशाली पुरुष करार दिया।
विज्ञापन
यह जांच अनस अरमायू अनस ने की और मार्वा को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। रेंज ने वीडियो में कहा, 'इस तोहफे के लिए शुक्रिया, लेकिन आपको पता है, सबसे अहम चीज है हमारी दोस्ती, एक-दूसरे को जानना।'
विज्ञापन
The wait is over: @anasglobal's two-year long undercover investigation into football in Africa has revealed shocking footage of over 100 referees and officials taking cash before matches. #BBCAfricaEye brings you this exclusive story about his highly controversial investigation. pic.twitter.com/Wf8vrg4v8g
— BBC News Africa (@BBCAfrica) June 7, 2018
फीफा और फुटबॉल जगत के लिए यह खबर किसी सदमे से कम नहीं है। अब इस ओर भी ध्यान बना रहेगा कि कहीं फीफा विश्व कप में रिश्वत का कोई हेर-फेर तो नहीं है। फीफा इस पर क्या कदम उठाएगा, यह भी देखने वाली बात रहेगी।