{"_id":"60a71e58ce245417c551a135","slug":"ronaldo-wins-first-for-juventus-and-bufone-wins-last-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोनाल्डो ने जुवेंटस के लिए पहला तो बुफोन ने आखिरी खिताब जीता","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रोनाल्डो ने जुवेंटस के लिए पहला तो बुफोन ने आखिरी खिताब जीता
Fri, 21 May 2021 08:13 AM IST
Amit Mandal
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 21 May 2021 08:13 AM IST
सार
- जुवेंटस ने अटलांटा को 2-1 से शिकस्त देकर रिकॉर्ड 14वीं बार इटालियन कप की ट्रॉफी जीती
- इस सत्र के बाद जुवेंटस का साथ छोड़ देंगे 43 वर्षीय गोलकीपर बुफोन
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेडरिको चिएसा (73वें मिनट) और देजान कुलुसेवस्की (31वें मिनट) के दम पर जुवेंटस ने अटलांटा को 2-1 से शिकस्त देकर 14वीं बार इटालियन कप फुटबॉल की ट्रॉफी जीत ली। दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो का यह जुवेंटस के लिए पहला जबकि गोलकीपर जियांलुइगी बुफोन का आखिरी खिताब है। 43 वर्षीय बुफोन पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि वह मौजूदा सत्र के बाद जुवेंटस का साथ छोड़ देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने पांचवीं बार यह ट्रॉफी जीती। जुवेंटस सिरी ए में पांचवें स्थान पर है और वह ट्रॉफी जीतने की दौड़ से बाहर हो चुका है। अटलांटा के लिए एकमात्र गोल रुस्लान मालिनोवस्की ने खेल के 41वें मिनट में किया। अटलांटा ने आखिरी बार 1963 में इटालियन कप जीता था। पिछले तीन फाइनल में उसे हार झेलनी पड़ी, जिसमें 2019 में लाजियो से मिली हार शामिल है ।
विज्ञापन
4300 दर्शकों थे मौजूद : एक साल में पहली बार दर्शकों को स्टेडियम के भीतर जश्न मनाने का मौका मिला। करीब 4300 समर्थक यह मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थे।
विज्ञापन
पीएसजी ने सात साल में छठी बार जीता फ्रेंच कप
पेरिस। पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने मोनाको को 2-0 से हराकर सात साल में छठी और कुल 14वीं बार फ्रेंच कप का खिताब जीत लिया। पीएसजी ने दोनों हाफ में गोल किए। पहला गोल इकार्डी (19वें मिनट) और दूसरा काइलिन म्बापे (81वें मिनट) ने किया। म्बापे इस सत्र में 41 गोल दाग चुके हैं।