फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Ronaldo scored goal in 8th match but juventus losses Real madrid on top

नाचो के दम पर वलादोलिड को हराकर रियल मैड्रिड शीर्ष पर पहुंचा, रोनाल्डो के जुवेंटस की हार

Tue, 28 Jan 2020 09:00 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 28 Jan 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
Ronaldo scored goal in 8th match but juventus losses Real madrid on top
रियल मेड्रिड - फोटो : ट्विटर

नाचो के हेडर से दागे गए एकमात्र गोल के दम पर रियल मैड्रिड ने ला लीगा में वलादोलिड को 1-0 से पराजित किया। इस जीत के साथ जिनेदिन जिदान की टीम अक्तूबर के बाद पहली बार अंक तालिका में बार्सिलोना को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच गई। रियल मैड्रिड 21 मैचों में 13वीं जीत से 46 अंकों के साथ पहले नंबर पहुंच गया। लियोनल मेसी की टीम बार्सिलोना को शनिवार को वेलेंसिया के हाथों 0-2 से हार मिली थी।  उसके 43 अंक  है। नाचो ने खेल के 78वें मिनट में गोल किया जो निर्णायक साबित हुआ। यह उनका ला लीगा में सातवां और घर के बाहर पहला गोल है।

विज्ञापन

रोनाल्डो ने लगातार आठवें मैच में दागा गोल पर जुवेंटस हारा

Ronaldo scored goal in 8th match but juventus losses Real madrid on top
रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (90वें मिनट) के लगातार आठवें मैच में दागे गए गोल के बावजूद गत चैंपियन जुवेंटस को सिरी ए में नेपोली के हाथों 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। पुर्तगाल के रोनाल्डो 2005 में डेविड के बाद लगातार आठ मैचों में गोल करने वाले जुवेंटस के पहले खिलाड़ी हैं। इस हार में बावजूद जुवेंटस 51 अंकों के साथ शीर्ष पर है। पहला हाफ गोल रहित रहा। नेपोली के लिए पियोट्र जिलिंस्की (63वें मिनट) और लोरेंजो इसिंग्ने (86वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed