फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Real Madrid won the Copa del Rey title after nine years defeating osasuna Rodrygo scored two goals

Copa del Rey: रियल मैड्रिड ने नौ साल बाद जीता कोपा डेल रे का खिताब, ओसासुना को हराया; रोड्रिगो ने दागे दो गोल

Sun, 07 May 2023 08:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेविला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेविला Published by: रोहित राज Updated Sun, 07 May 2023 08:44 PM IST
सार

ओसासुना दूसरी बार कोपा डेल रे का फाइनल मैच खेल रहा था। इससे पहले 2015 में ओसासुना इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हार गया था। बड़ी संख्या में ओसासुना के प्रशंसक यह मैच देखने आए थे, लेकिन रियल ने उनकी पार्टी खराब कर दी।

विज्ञापन
Real Madrid won the Copa del Rey title after nine years defeating osasuna Rodrygo scored two goals
खिताब के साथ रियल मैड्रिड की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

युवा फॉरवर्ड रोड्रिगो के दो गोल की मदद से रियल मैड्रिड ने फाइनल मुकाबले में ओसासुना को 2-1 से हराकर स्पेनिश फुटबाल टूर्नामेंट कोपा डेल का खिताब अपने नाम कर लिया। रियल मैड्रिड ने नौ साल के बाद यह खिताबी ट्रॉफी जीती है। पिछली बार क्लब ने यह खिताब 2014 में जीता था। रियल के लिए दोनों गोल ब्राजील के रोड्रिगो ने किया।
विज्ञापन


ओसासुना दूसरी बार फाइनल में हारा
ओसासुना दूसरी बार कोपा डेल रे का फाइनल मैच खेल रहा था। इससे पहले 2015 में ओसासुना इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हार गया था। बड़ी संख्या में ओसासुना के प्रशंसक यह मैच देखने आए थे, लेकिन रियल ने उनकी पार्टी खराब कर दी।
विज्ञापन


106वें सेकंड में गोल
रोड्रिगो ने रियल का मैच में जल्दी ही खाता खोल दिया और 106वें सेकंड में गोल कर दिया। उनके गोल करने में विनिसियस जूनियर ने मदद की। 17 साल के बाद यह स्पेनिश कप के फाइनल में सबसे तेज गोल है। पहले हाफ में रियल 1-0 से आगे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओसासुना ने चौंकाया
दूसरे हाफ में गोल की शुरुआत ओसासुना ने की। लुकास टोरो ने 58वें मिनट में बॉक्स के अंदर से गोल करके सभी को चौंका दिया। एक समय लग रहा था कि ओसासुना उलटफेर न कर दे, लेकिन रियल ने ऐसा होने नहीं दिया। रोड्रिगो ने 70वें मिनट में अपना दूसरा गोल कर टीम को 2-1 से मजबूत बढ़त दिलाई जो अंत तक कायम रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed