{"_id":"ca370cd96904241812f364884c79481f","slug":"real-madrid-won-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोनाल्डो के डबल ने रियल मैड्रिड को जिताया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रोनाल्डो के डबल ने रियल मैड्रिड को जिताया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोलों की बदौलत रियल मैड्रिड ने ला लीगा के तहत शनिवार को खेले गए एक मुकाबले में एटलेटिक बिल्बाओ को 4-2 से हरा दिया।
विज्ञापन
मैच शुरू हुए अभी तीन मिनट ही हुए थे कि रोनाल्डो ने एक शानदार गोल दागकर रियल को शुरुआती बढ़त दिला दी। इसके बाद जेवियर इरासो ने मैच के 10वें मिनट में गोल कर एटलेटिको बिल्बाओ को 1-1 की बराबरी दिला दी।
विज्ञापन
जेम्स रोड्रिगेज ने 37वें मिनट में गोल कर रियल की बढ़त को दोगुना कर दिया। रियल के लिए तीसरा गोल टोनी क्रूज ने 45वें मिनट में दागा।
इसके बाद रोनाल्डो ने एक और गोल कर रियल को 4-1 से आगे कर दिया। बिल्बाओ की ओर से गोरका एलुस्टोंडो ने 90वें मिनट में गोल कर हार के अंतर को जरूर कम किया लेकिन वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके।
विज्ञापन
इस जीत से रियल के 24 मैचों से 53 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। बिल्बाओ के इतने ही मैच से 35 अंक हैं और वह छठे स्थान पर है।
ईपीएल में चेल्सी ने न्यू कैसल को हराया
चेल्सी ने रोड्रिगेज पेड्रो के दो गोलों की बदौलत इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के तहत खेले गए एक मुकाबले में न्यू कैसल को 5-1 से पराजित कर दिया।
चेल्सी की ओर से डिएगो कोस्टा, डा सिल्वा विलियम, बरट्रांड ट्राओर ने एक-एक गोल दागे जबकि कैसल की ओर से एंड्रोस टाउनसेंड ने गोल किया।