{"_id":"f595ce2718d0675a51de258c25e6ef76","slug":"real-madrid-rgistered-victory-to-bayern-by-karim-s-goal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेयर्न म्युनिख को हराकर खिताब की ओर बढ़ा रियल मैड्रिड","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
बेयर्न म्युनिख को हराकर खिताब की ओर बढ़ा रियल मैड्रिड
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 24 Apr 2014 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीम बेनजेमा के शानदार गोल से नौ बार के चैंपियन स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड ने गत विजेता जर्मन क्लब बेयर्न म्यूनिख को चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के पहले चरण के मुकाबले में 1-0 से हराकर दसवीं बार इस खिताब को जीतने की तरफ मजबूती से अपने कदम बढ़ा दिए।
विज्ञापन
बेयर्न म्यूनिख ने पहले हाफ में अधिकांश समय तक गेंद अपने पास रखी लेकिन उसके खिलाड़ी मेजबान टीम के लिए कोई खतरा पैदा न कर सके।
बेनजेमा ने 19वें मिनट में गोल किया जो अंत में निर्णायक साबित हुआ। सेमीफाइनल के दूसरे चरण का मैच अगले सप्ताह म्यूनिख में खेला जाएगा।
रियल की टीम को पहले हाफ में गोल करने के दो और मौके मिले थे लेकिन पीठ की चोट के बाद टीम में लौटे करिश्माई स्ट्राइकर और चैंपियंस लीग के टॉप स्कोरर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और एंगल डी मारिया ने इन मौकों को गंवा दिया।
विज्ञापन
रोनाल्डो का शॉट 26वें मिनट में गोलपोस्ट के ऊपर से निकल गया जबकि हाफ टाइम से चार मिनट पहले मारिया का शॉट क्रासबार से टकराकर दम तोड़ गया।
बेयर्न के पास भी बराबरी पर आने का सुनहरा मौका था लेकिन रियल के गोलची आइकर कैसिलास ने खूबसूरत बचाव करते हुए मेहमान टीम को इसमें कामयाब नहीं होने दिया।
रिकॉर्ड नौ बार की विजेता रियल की टीम अपने दसवीं बार इस प्रतिष्ठित खिताब की तलाश में उतरी है। टीम ने अंतिम बार 2002 में चैंपियंस लीग का खिताब जीता था।
विज्ञापन