फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   real madrid on fire in spanish league

स्पेनिश लीग में ग्रेनेडा को हराकर रियल मैड्रिड टॉप पर

Mon, 21 Sep 2015 12:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 21 Sep 2015 12:01 PM IST
विज्ञापन
real madrid on fire in spanish league

स्टार स्ट्राइकर करीम बेंजेमा के गोल की बदौलत रियल मैड्रिड ने ग्रेनेडा को हराकर स्पेनिश लीग में शानदार जीत दर्ज की।

विज्ञापन

शनिवार को खेले गए अपने चौथे मुकाबले में रियल ने ग्रेनेडा को 1-0 से पराजित कर दिया। इस जीत से रियल के चार मैचों से 10 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।

विज्ञापन

बेंजेमा ने रियल के लिए मध्यांतर के बाद मैच के 55वें मिनट में गोल किया जो मैच का पहला और अंतिम गोल साबित हुआ। रियल मैड्रिड की जीत में हालांकि कोस्टारिका के गोलकीपर केलॉर नावास की भूमिका भी अहम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, ग्रेनेडा की ओर से गोलकीपर आंद्रेस फर्नांडीज ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। आंद्रेस ने अपनी टीम के लिए कई गोल बचाए।


इस्को के पास पर बेंजेमा का गोल निर्णायक साबित हुआ। इस्पानियोल और शख्तर डेनेत्सक के खिलाफ दो बड़ी जीत दर्ज कर यहां पहुंचे रियल के आक्रमण को ग्रेनेडा ने धता बता दिया।


मध्यांतर से पहले रियल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और गोल के बीच फर्नांडीज दीवार बनकर खड़े हो गए। रोनाल्डो के सुपर स्ट्राइकर पर लुकास वेस्क्वेज को भी गोल पोस्ट के ठीक सामने गोल करने से रोक दिया।


ग्रेनेडा ने नवास की कड़ी परीक्षा ली। ग्रेनेडा के लिए खेल रहे नाइजीरिया के स्ट्राइकर इसाक सक्सेस का एक शॉट जहां नवास ने बचा लिया वहीं मोरक्को के स्ट्राइकर यूसेफ अल अरबी के शॉट को भी लपक लिया।


दिन के अन्य मुकाबलों में एटलेटिको मैड्रिड ने एइबर को 2-0 से पराजित कर दिया वहीं वेलेंसिया ने रियल बेटिस से गोलरहित ड्रॉ खेला। एक अन्य मुकाबले में एस्पानयोल ने रियल सोसिएदाद को 3-2 से शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed