फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Real Madrid create history with latest Club World Cup win

रियल मैड्रिड ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता क्लब वर्ल्ड कप खिताब 

Sun, 23 Dec 2018 10:43 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 23 Dec 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
Real Madrid create history with latest Club World Cup win
Luka Modric

लुका मोदरिच के शानदार खेल के दम पर रियल मैड्रिड ने मेजबान अल ऐन को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी और रिकॉर्ड चौथी बार क्लब वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। बार्सिलोना ने तीन बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया है।

विज्ञापन


बैलोन डिओर पुरस्कार विजेता मोदरिच ने 14वें मिनट में गोल दागने के आलवा एक गोल में मदद भी की। मार्कोस लारेंटे (60वें मिनट) ने गोल कर रियल की बढ़त दोगुनी कर दी। इसके बाद मोदरिच की 78वें मिनट में शानदार कॉर्नर किक पर सर्जियो रामोस ने रियल को 3-0 से आगे दिया।
विज्ञापन


सुकासा शियोतानी (86वें मिनट) ने अल ऐन के लिए एकमात्र गोल किया। इंजरी टाइम में याहिया नादेर (90+1 मिनट) ने आत्मघाती गोल दागकर रियल की 4-1 से जीत सुनिश्चित कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


-15वीं मोदरिच ने रियल की ओर से जीती। उन्होंने पहली बार फाइनल में क्लक की ओर से कोई गोल दागा 
-03 तीसरी बार लगातार यह ट्रॉफी जीती रियल और वह ऐसा करने वाली पहली टीम बनी 
-04 बार रियल फाइनल में पहुंचा और हर बार विजेता बना
 

मेसी और डेंबेले के दम पर जीता बार्सिलोना

लियोनल मेसी और ओस्माने डेंबेले के दमदार खेल से गत चैंपियन बार्सिलोना ने सेल्टा विगो को 2-0 से हराकर ला लीगा के शीर्ष पर अपनी तीन अंक की बढ़त कायम रखी है। दोनों गोल पहले हाफ में हुए। डेंबेले (10वें मिनट) और मेसी (45वें मिनट) ने गोल किए। इस जीत से बार्सिलोना के 37 अंक हो गए हैं।

एटलेटिको मैड्रिड ने एंटोनी ग्रिजमैन के एकमात्र गोल से एस्पान्योल को 1-0 से पराजित किया। एटलेटिको 34 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। 

यूनाइटेड की मौजूदा सत्र की सबसे बड़ी जीत 

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने कार्यवाहक मैनेजर ओले गुनेर सोल्सकर के मार्गदर्शन में प्रीमियर लीग (ईपीएल) में कार्डिफ को 5-1 से हराकर मौजूदा सत्र की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। सोल्सकर को सत्र के अंत तक मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इससे पहले मोरिन्हो को मंगलवार को बर्खास्त कर दिया गया था। यूनाइटेड की ओर से मार्कस रैशफोर्ड (तीसरे मिनट), एंडर हरेरा (29वें मिनट), एंथोनी मार्शल (41वें मिनट) और जेसी लिंगार्ड (57वें और 90वें मिनट) ने गोल दागे। लिंगार्ड ने अपना पहला गोल पेनाल्टी पर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed