{"_id":"5b1046ac4f1c1b996e8b5ca1","slug":"real-madrid-coach-zinedine-zidan-stands-down-after-champions-league-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियल मैड्रिड को रिकॉर्ड तीन बार चैंपियन बनाने वाला कोच जिदान ने अचानक दिया इस्तीफा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रियल मैड्रिड को रिकॉर्ड तीन बार चैंपियन बनाने वाला कोच जिदान ने अचानक दिया इस्तीफा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
जिनेदिन जिदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियल मैड्रिड को लगातार रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियंस लीग का खिताब जीतने के एक हफ्ते बाद जिनेदिन जिदान ने कोच पद से इस्तीफा देकर सभी का चौंका दिया। फ्रांस के 45 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने जनवरी में क्लब के साथ 2020 तक के लिए अपना करार बढ़ाया था।
विज्ञापन
गुरुवार को इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि मैंने यह फैसला किया है कि अगले वर्ष से मैं रियल मैड्रिड के कोच पद की भूमिका नहीं निभाऊंगा। इस क्लब में लगातार जीतने की क्षमता है। अब इसे बदलाव की जरूरत है।
विज्ञापन
तीन वर्ष तक काम करने के बाद मुझे बदलाव और अलग तरीके से काम करने की जरूरत है। मैं इस सत्र में लगातार जीत दर्ज करने में नाकाम रहा। मैं विजेता हूं। मुझे हार बर्दाशत नहीं। मैंने इस बारे में बहुत सोचने के बाद ही यह कठिन निर्णय लिया।
विज्ञापन