फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Real Madrid Clinch 34th La Liga Title With Game To Spare

विलारियाल को हरा तीन साल बाद रियाल मैड्रिड बना चैंपियन, जीता ला लीगा का खिताब

Fri, 17 Jul 2020 09:59 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 17 Jul 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
Real Madrid Clinch 34th La Liga Title With Game To Spare
Real Madrid - फोटो : सोशल मीडिया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना का लगातार तीसरी बार ला लिगा खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया। जिनेदिन जिदान की टीम ने विलारियल को 2-1 से हराकर तीन साल बाद ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। रियल की इस जीत के हीरो करीम बेंजेमा (29वें, 77वें मिनट) रहे जिन्होंने दोनों हाफ में एक-एक गोल किया।

विज्ञापन


विलारियल के लिए एकमात्र गोल विसेंट इबोरा (83वें मिनट) ने किया। यह रियल की 2017 के बाद और दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना और जिदान के कोच के रूप में वापसी के बाद पहली और रिकॉर्ड 34वीं ट्रॉफी है।
विज्ञापन


एक मैच शेष : रियल एक मैच शेष रहते चैंपियन बन गया है। उसके 37 मैचों में 26 जीत से 86 अंक हो गए हैं जो दूसरे स्थान पर चल रहे बार्सिलोना (79) से सात अधिक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेसी के गोल के बावजूद हारा बार्सिलोना 

05वीं बार मेसी ने इस सत्र में लीग में फ्री किक पर गोल किया। यह शीर्ष पांच यूरोपियन लीग में एक खिलाड़ी ओर से फ्री किक पर किए गए सर्वाधिक गोल हैं  

पिछले दो बार की विजेता लियोनल मेसी की टीम बार्सिलोना को खिताब बरकरार रखने के लिए जीत दर्ज करने और रियल की हार के लिए दुआ करने की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बार्सिलोना को मेसी के गोल के बावजूद घर में ओसासुना के हाथों 1-2से हार मिली। ओसासुना के लिए जोस अर्नेज (15वें मिनट) और राबर्टो टोरेस (90+4वें मिनट) ने गोल किए। बार्सिलोना के लिए मेसी (62वें मिनट) ने फ्री किक पर गोल किया जो उनका लीग का 23वां गोल है। यह बार्सिलोना की नवंबर 2018 के बाद और 30 मैचों बाद घरेलू मैदान कैंप नाऊ में पहली हार है।

‘यह मेरी पेशेवर जिंदगी के सबसे अच्छे दिनों में से एक है। एक और खिताब। मैं चाहता था कि हम अपने प्रशंसकों के साथ इसका जश्न मनाए लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि अपनी टीम को खिताब जीतते हुए देखकर वे खुश होंगे।’ -जिनेदिन जिदान, कोच रियल मैड्रिड

‘यह मैच हमारे पूरे साल के खेल की तरह रहा। हम एक अनिश्चित और कमजोर टीम रहे हैं। मैड्रिड ने सभी मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया लेकिन चैंपियन बनने में हमने भी उसकी मदद की। हमें अपने खेलने के तरीके और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की आलोचना करनी होगी।’ -लियोनल मेसी, कप्तान बार्सिलोना 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed