{"_id":"7c8e0edc0026984cdff234d7504d069e","slug":"real-madrid-beat-schalke-by-6-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस लीग में रीयल मैड्रिड की जोरदार जीत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
चैंपियंस लीग में रीयल मैड्रिड की जोरदार जीत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 27 Feb 2014 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस लीग टूर्नामेंट के एक क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रीयल मैड्रिड ने श्लेक को आसानी से हरा दिया है।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के एकतरफा मुकाबले में रीयल मैड्रिड ने बेहद शानदार खेल दिखाया और पहले हॉफ में दो गोल दागा। जबकि चार गोल दूसरे हॉफ में दागे गए। छह गोल में दो गोल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दागे। रोनाल्डो ने दोनों गोल दूसरे हॉफ (52वें और 89वें मिनट ) में किए। रोनाल्डो छह मैच से 11 गोल दाग चुके हैं।
हालांकि मैच में गोल की शुरुआत करीम बेंनजेमा ने मेजबान टीम के खिलाफ 13वें मिनट में दागकर की। इसके बाद स्ट्राइकर गेराथ बेल ने 21वें मिनट में दूसरा गोल किया। पहले हॉफ तक रीयल मैड्रिड को 2-0 की बढ़त हासिल हो चुकी थी।
विज्ञापन
इससे पहले चैंपियंस लीग टूर्नामेंट के दो पूर्व विजेता मैनचेस्टर यूनाइटेड और बोर्सिया डोर्टमंड का टूर्नामेंट में आगे का रास्ता कठिन हो गया है।
अंतिम 16 के पहले लेग में मैनचेस्टर यूनाइटेड को ग्रीस के फुटबॉल क्लब ओलंपियाकोस ने आसानी से 2-0 से हरा दिया।
यूनाइटेड की इस हार के साथ ही पहले लेग में उसका अभियान बिना किसी गोल के समाप्त हुआ।
दूसरी ओर, डोर्टमंड की टीम मैच जीतने में तो सफल रही लेकिन वह बेयर्न म्यूनिख से अभी भी 20 अंक पीछे है जिसके बाद उसका अगले राउंड में पहुंचना मुश्किल दिख रहा है।
विज्ञापन