{"_id":"4f98e6823a71ee44ba74f9f0e46295d6","slug":"real-madrid-beat-bayern-munich-and-storm-into-cl-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यूनिख को रौंद फाइनल में पहुंचा रियल मैड्रिड","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
म्यूनिख को रौंद फाइनल में पहुंचा रियल मैड्रिड
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 30 Apr 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियल मैड्रिड ने बेयर्न म्यूनिख को एकतरफा मुकाबले में हराकर चैंपियंस लीग फुटबॉल के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
हालांकि बेयर्न म्यूनिख का अपने घर में रियल मैड्रिड को रोकने का सपना टूट गया और उसे हार का सामना करना पड़ा।
स्पेनिश टीम रियल मैड्रिड की जीत में सर्जीयो रामोस और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अहम योगदान रहा। रियल मैड्रिड ने यह मैच 4-0 से जीता। 12 साल बाद मैड्रिड की टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की है।
फाइनल में रियल मैड्रिड का मुकाबला चेल्सी और एटलिटको मैड्रिड के बीच होने वाले विजेता से होगा। खिताबी मुकाबला 24 मई को लिस्बन में खेला जाएगा।
रियल मैड्रिड ने बेयर्न म्यूनिख को पांचवीं बार हराया है और वह रिकॉर्ड 10वीं बार खिताब जीतने की कोशिश करेगा। यह जीत इस लिहाज से भी खास है कि क्योंकि म्यूनिख में खेले अपने पिछले 10 मैचों में उसे 9 में हार मिली थी।
विज्ञापन
मुकाबले में रामोस ने 16वें मिनट में लुका मोर्डिक के पास पर गोल दागा। इसके चार मिनट बाद ही एंजेल डी मारिया ने फ्री किक से गोलकर टीम की बढ़त 2-0 कर दी।
34वें मिनट में रोनाल्डो ने गोलकर बढ़त को और मजबूत कर दिया। रोनाल्डो ने मैच में दूसरा गोल 89वें मिनट में किया। इसके साथ ही उन्होंने लियोनल मेस्सी के एक सत्र में 14 गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
विज्ञापन
4-0 से बढ़त मिलने के बाद फाइनल सिटी बजने से पहले ही बाहर खड़े रियल मैड्रिड के खिलाड़ी
अपना टी-शर्ट निकाल चुके थे और 'अब 10वें की बारी' का नारा लगा रहे थे।