फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Real Madrid back in style, Marcelo shows support for Black Lives Matter movement in goal celebration

La Liga: रीयाल मैड्रिड की जीत से वापसी, मार्सेलो ने गोल करने के बाद घुटना टेककर 'ब्लैक लाइव्स मैटर' को किया सपोर्ट

Mon, 15 Jun 2020 09:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 15 Jun 2020 09:34 PM IST
सार

अमेरिका में अफ्रीकी मूल के जार्ज फ्लॉयड की एक श्वेत पुलिसकर्मी के हाथों मौत के बाद यह अभियान विश्व भर में जोर पकड़ रहा है। स्पैनिश लीग में कुछ खिलाड़ियों ने खुलकर इस अभियान का समर्थन किया है। वेलेंसिया के खिलाड़ियों ने भी पिछले सप्ताह अभ्यास सत्र से पहले एक घुटना टेककर अभियान का समर्थन किया था।

विज्ञापन
Real Madrid back in style, Marcelo shows support for Black Lives Matter movement in goal celebration
मार्सेलो - फोटो : ट्विटर

विस्तार

रीयाल मैड्रिड ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा की वापसी पर रविवार को यहां इबार को 3-1 से हराकर शीर्ष पर चल रहे बार्सिलोना के साथ खिताब की अपनी दावेदारी बनाए रखी। इस मैच के दौरान मार्सेलो ने गोल करने के बाद घुटना टेककर 'ब्लैक लाइव्स मैटर' अभियान का समर्थन भी किया। ब्राजीली डिफेंडर ने रीयाल की तरफ से 37वें मिनट में तीसरा गोल करने के बाद अपना बायां घुटना नीचे टेका और अपनी दाएं हाथ की मुट्ठी बंद करके उसे हवा में लहराया।
विज्ञापन


रीयाल मैड्रिड की जीत में टोनी क्रूस (चौथे) और सर्जिया रामोस (30वें मिनट) ने भी गोल किए। इबार की तरफ से एकमात्र गोल 60वें मिनट में पेड्रो बिगास ने किया। यह मैच क्लब के ट्रेनिंग सेंटर में खेला गया क्योंकि 80 हजार दर्शकों की क्षमता वाले सेंटियागो बर्नाबेउ स्टेडियम में नवीनीकरण का काम चल रहा है।
विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी के कारण इस छह हजार क्षमता वाले स्टेडियम में भी कोई दर्शक नहीं था। इस स्टेडियम का उपयोग मुख्य रूप से मैड्रिड की ‘बी’ टीम करती है। रीयाल के कोच जिनेदिन जिदान का यह टीम के साथ यह 200वां मैच भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बाद में कहा, 'यह पूरी तरह से अलग तरह का अनुभव था। आपको इसे अपनाना होगा।' जिदान के कोच रहते हुए रीयाल की यह 90वीं जीत है और वह मिगुएल मुनोज (257 जीत) के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस जीत से रीयाल मैड्रिड अब बार्सिलोना से दो अंक पीछे रह गया है। बार्सिलोना ने शनिवार को मालोर्का पर 4-0 की शानदार जीत से वापसी की थी।


इबार और मालोर्का दोनों पर दूसरी डिवीजन में खिसकने का खतरा मंडरा रहा है। लीग के एक अन्य मैच में एटलेटिको मैड्रिड का संघर्ष जारी रहा। एथलेटिक बिलबाओ ने उसे 1-1 से बराबरी पर रोका। एटेलेटिको का यह लगातार तीसरा ड्रॉ है। इससे उसकी टीम छठे स्थान पर पहुंच गई और इस तरह से वह अभी चैंपियन्स लीग में जगह बनाने की दौड़ से बाहर है। एथलेटिक की टीम दसवें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed