{"_id":"5c7424edbdec225567680f6a","slug":"real-kashmir-home-game-against-east-bengal-shifted-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियल कश्मीर का ईस्ट बंगाल के खिलाफ घरेलू मुकाबला अब दिल्ली में होगा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रियल कश्मीर का ईस्ट बंगाल के खिलाफ घरेलू मुकाबला अब दिल्ली में होगा
Mon, 25 Feb 2019 10:55 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
रियल कश्मीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर में मौजूदा हालात को देखते हुए रियल कश्मीर एफसी का ईस्ट बंगाल के 28 फरवरी को होने वाला अब घरेलू आई लीग मुकाबला नई दिल्ली में होगा। इसके लिए जगह बदल दी गई है लेकिन तारीख में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की लीग समिति ने इसका भी जिक्र किया कि मिनर्वा पंजाब एफसी ने पुलवामा आतंकी हमले के चलते श्रीनगर में अपने मैच का बहिष्कार किया था।
विज्ञापन
एआईएफएफ ने कहा, 'रियल कश्मीर ने लिखित में सूचित किया कि कश्मीर में मौजूदा हालात को देखते वे चाहते हैं कि आई लीग का 28 को बंगाल के खिलाफ होने वाला मुकाबला दिल्ली में तटस्थ स्थल पर कराया जाए। इसी के अनुसार समिति ने मैच को दिल्ली में आयोजित कराने का फैसला किया है।'
विज्ञापन
अन्य फैसलों में लीग की समिति ने घोषणा की कि सुपर कप के क्वालिफायर भुवनेश्वर में 15 और 16 मार्च को खेले जाएंगे, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल राउंड 29 मार्च से 13 अप्रैल तक खेला जाएगा।