I-Leauge: रियल कश्मीर के मैचों की मेजबानी को तैयार श्रीनगर
-आईलीग में पहला घरेलू मुकाबला 12 दिसंबर को गोकुलम से होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार फुटबॉल की मेजबानी को तैयार है। आई लीग में रियल कश्मीर के घरेलू मुकाबले अब कश्मीर में ही खेले जाएंगे। यह खुलासा खुद टीम के मालिक संदीप चट्टू ने किया है।
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने रियल कश्मीर को जो कार्यक्रम बताया है उसमें उसके घरेलू मैच श्रीनगर में रखे गए हैं। चट्टू का कहना है वहां के हालात अब सामान्य हो रहे हैं और आई लीग के मैचों की मेजबानी को उनकी टीम तैयार है। रियल कश्मीर का पहला घरेलू मैच 12 दिसंबर को गोकुलम के साथ श्रीनगर में रखा गया है।
हालांकि लीग 30 नवंबर से शुरू हो रही है, लेकिन एआईएफएफ ने अब तक लीग का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया है। लेकिन चट्टू का कहना है कि जो उन्हें कार्यक्रम बताया गया है उसमें उन्हें घरेलू मैचों की मेजबानी करनी है।
जब एक फोन टीम की बन गया संजीवनी
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू एंड कश्मीर में भले ही फोन और इंटरनेट की सेवाएं बंद कर दी गई हों, लेकिन टीम इस दौरान श्रीनगर में ही ट्रेनिंग करती रही। खास बात यह थी कि विशेष अनुमति के तहत टीम को एक फोन दिया गया था। चट्टू के मुताबिक टीम में विदेशी खिलाड़ी भी हैं जिसके चलते यह फोन कभी तड़के तीन बजे तो कभी देर रात घनघना उठता था। यही फोन था जो खिलाड़ियों के सगे -संबंधियों को उनकी चिंताओं से दूर कराता था। हालांकि चट्टू मानते हैं कि फोन न होना अच्छा ही था खिलाड़ी इंटरनेट और फोन से दूर सिर्फ फुटबॉल ही खेलते रहे जिससे टीम की तैयारियां काफी अच्छी हुई हैं।
दुकानदार नहीं लेते पैसे : चट्टू टीम के विदेशी कोच डेविड राबर्टसन की तारीफ करते नहीं थकते हैं। उनका बेटा भी टीम के लिए खेलता है। राबर्टसन और टीम के खिलाड़ी कश्मीर में हीरो बन गए हैं। कोई भी खिलाड़ी किसी भी दुकान पर सामान खरीदने जाता है तो उनसे पैसे नहीं लिए जाते हैं। बैंक में जाने पर कहा जाता है कि आप क्यों आए हैं वह खुद ही बैंक में आ जाते। बाहर खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने की होड़ लग जाती है।