{"_id":"5bd49743bdec226991725a08","slug":"quees-east-bengal-beat-neroca-fc-vs-by-2-0-in-i-leauge","type":"story","status":"publish","title_hn":"NFCvQEB: एकतरफे मुकाबले में ईस्ट बंगाल की शानदार जीत, नेरोका एफसी को 2-0 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
NFCvQEB: एकतरफे मुकाबले में ईस्ट बंगाल की शानदार जीत, नेरोका एफसी को 2-0 से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
NFCvQEB
आई लीग में शनिवार को क्वेस ईस्ट बंगाल ने एकतरफे मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। इंफाल के खुमान लंपक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ईस्ट बंगाल ने नेरोका एफसी को 2-0 से करारी शिकस्त दी। पूरे मुकाबले में क्वेस ईस्ट बंगाल, नेरोका पर पूरी तरह से हावी रही।
विज्ञापन
पहले हाफ के शुरुआत में ही ईस्ट बंगाल ने 1-0 की बढ़त बना ली। उसके तरफ से एनरिक एसक्वेडा ने 10 मिनट में शानदार गोल किया। इसके बाद 48वें मिनट उन्होंने एक और गोलकर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
इसके बाद नेरोका की टीम पूरी तरह से दबाव में आ गई और मुकाबले में वापसी नहीं कर पाई। इसके साथ ही इस एकतरफे मुकाबले में नेरोका को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन