{"_id":"5c508e11bdec225fe96d672f","slug":"qatar-reach-afc-asian-cup-final-to-beat-uae","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएई को रौंदकर कतर एशियाई कप के फाइनल में, जापान से होगी खिताबी जंग","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
यूएई को रौंदकर कतर एशियाई कप के फाइनल में, जापान से होगी खिताबी जंग
Tue, 29 Jan 2019 11:02 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
कतर टीम
कतर ने दर्शकों के खराब बर्ताव के बीच एशियाई कप के सेमीफाइनल में मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 4-0 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन
दोनों देशों के बीच खराब रिश्ते का असर फुटबाल के मैदान पर भी दिखा जब मैच शुरू होने से पहले कतर के राष्ट्रगान के समय घरेलू दर्शक हूटिंग करने लगे।
बौलम खौखी, अल्मोएज अली, हसन अल-हैदोस और हामिद इस्माइल के गोल से 2022 विश्व कप की मेजबानी हासिल करने वाले कतर ने जीत दर्ज की। शुक्रवार को खेले जाने वाले फाइनल में उनका सामना जापान से होगा।
विज्ञापन
मैच के दौरान कतर के खिलाड़ियों पर जूते और प्लास्टिक के बोतल फेंके गये जिसमें टीम के तीसरे गोल के बाद मिडफिल्डर सालेम अल-हाजरी चोटिल हो गए। इनपुट-भाषा
विज्ञापन