फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Qatar beat Japan 3-1 to clinch maiden afc asian cup 2019 title

जापान को हराकर कतर ने जीता एएफसी एशियन कप 2019 का खिताब

Fri, 01 Feb 2019 09:33 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 01 Feb 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
Qatar beat Japan 3-1 to clinch maiden afc asian cup 2019 title
कतर टीम

कतर ने शुक्रवार को फाइनल में जापान को हराकर एएफसी एशियन कप का खिताब अपने नाम कर लिया। कतर ने फाइनल में जापान को 3-1 से हराया। कतर की तरफ से अजमोज अली 12वें, अब्दुलाजीज हातेम 27वें और अकरम अफीफ ने 83वें मिनट में गोल दागा। वहीं, जापान की तरफ से एकमात्र गोल तकुमी मिनामिनो ने 69वें मिनट में किया।

विज्ञापन


इस मुकाबले में कतर की टीम शुरुआत से ही जापान की टीम पर हावी थी। पहले हाफ में शुरुआत में ही कतर ने 12वें मिनट में गोलकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। यह गोल अजमोज अली ने किया। इसके कुछ ही देर के बाद 27वें मिनट कतर ने एक और किया और जापान पर 2-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन


इस दोहरे गोल के बाद जापान की टीम पूरी तरह दबाव में आ गई। हालांकि, पहले हाफ में जापान ने गोल करने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे। इसी के साथ पहले हाफ का खेल समाप्त हो गया। कतर ने पहले हाफ नें 2-0 की बढ़त बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल के दूसरे हाफ में जापान की टीम ने गोल करने और स्कोर को बराबर करने की पूरी कोशिश की और सफल भी रहे। जापान की तरफ से 69वें मिनट में मिनामिनो ने शानदार गोल दागा और स्कोर को 1-2 कर दिया।

इसके बाद पूरे जोश से लबरेज जापान की टीम भी कहां चुप बैठी और 83वें मिनट में जापान को पेनल्टी मिली, जिस पर अकरम ने शानदार शॉय लगाकर अपनी टीम के स्कोर को 3-1 कर दिया। बाकी बचे सात मिनट में जापान ने गोल करने के अथक प्रयास किए लेकिन कामयाब नहीं हो पाए और यह मुकाबला कतर ने 3-1 से अपने नाम कर लिया और एएफसी एशियन कप 2019 का खिताब पर कब्जा जमाया।

जापान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को  3-0 से हराकर टूनार्मेंट के फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, कतर ने सेमीफाइनल में यूएई को 4-0 से हराकर एएफसी एशियन कप के फाइनल में प्रवेश किया था।


बता दें कि कतर की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची और खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं, जापान को पहली बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उसने 1992, 2000, 2004 और 2011 में खिताब जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed