Lionel Messi: पत्नी के साथ घूमने गए मेसी और PSG से हो गए सस्पेंड! जानें क्लब-फुटबॉलर के बीच क्यों हुआ विवाद
मेसी का इस सीजन पीएसजी के साथ कॉन्ट्रैक्ट भी समाप्त हो रहा है। ऐसे में इस सस्पेंशन ने उन कयासों को हवा दिया है कि मेसी पीएसजी को छोड़ सकते हैं। मेसी के साथ उनकी पत्नी एंटोनेला भी सऊदी अरब की ट्रिप पर गई हैं।
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
तत्काल प्रभाव से मेसी पर निलंबन लागू
अगले दो हफ्ते तक नहीं खेल पाएंगे मेसी
क्लब के हारने पर भी सऊदी अरब की ट्रिप पर गए मेसी
अल हिलाल से मिले ऑफर को भी बताई जा रही वजह
पीएसजी की टीम में दुनिया के कई बड़े खिलाड़ी हैं। मेसी के अलावा फ्रांस के कप्तान और युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे, ब्राजील के दिग्गज नेमार जूनियर और स्पेन के पूर्व कप्तान सर्जियो रेमोस हैं। इसके बावजूद टीम लगातार दूसरे साल यूईएफए चैंपियंस लीग (UEFA Champions League) से बाहर हो गई।
पीएसजी की टीम के खिलाड़ियों में तालमेल की कमी है। इससे मेसी निराश हैं। वहीं, मौजूदा कोच क्रिस्टॉफ गाल्टियर के टीम चयन और उनकी योजनाओं से वह खुश नहीं हैं। मेसी इन चीजों को दरकिनार कर भी पीएसजी के साथ आगे जुड़े रहना चाहते थे, लेकिन पिछले कुछ मैचों में होमग्राउंड पार्क डेस प्रिंसेस में घरेलू फैंस ने उनकी हूटिंग की थी। इससे वह काफी खफा हैं। सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल-हिलाल हर साल मेसी को 400 मिलियन यूरो (करीब 3600 करोड़ रुपये) देने की बात की है। मेसी के ट्रिप को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है।