फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   PSG striker Neymar not to see ball after loss quarter final match at fifa World Cup 

क्वार्टर फाइनल में हार के बाद गेंद की ओर नहीं देखना चाहते थे नेमार

Sun, 22 Jul 2018 11:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
PSG striker Neymar not to see ball after loss quarter final match at fifa World Cup 
नेमार

ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने माना कि फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम के हाथोंमिली 1-2 की शिकस्त के बाद उन्होंने गेंद की तरफ नहीं देखा। यही नहीं वह हार से इतने आहत हो गए थे कि बाकी बचे मैच भी नहीं देखना चाहते थे। 

विज्ञापन


नेमार ने कहा, 'मैं इतना आगे नहीं बढ़ा कि कहूं कि मैं दोबारा खेलना नहीं चाहता लेकिन मैं गेंद की तरफ नहीं देखना चाहता था या और मैच नहीं देखना चाहता था।' पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) का यह फॉरवर्ड अपने नेमार पराइया ग्रांडे इंस्टीट्यूट पर बोल रहे थे जहां रेड बुल नेमार जूनियर फाइव्स (फाइव ए साइड फुटबॉल) टूर्नामेंट खेला जा रहा है। नेमार के साथ इस दौरान उनका छह साल का बेटा डेवि लुका भी मौजूद था। 
विज्ञापन


26 वर्षीय नेमार ने कहा, 'मैं गम में था, बेहद दुखी था लेकिन दुख धीरे-धीरे खत्म हो गया। मेरे पास मेरा बेटा, मेरा परिवार, मेरे मित्र हैं और वे मुझे दुख में नहीं देखना चाहते थे। दुखी होने से अधिक मेरा पास खुश होने का कारण है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed