{"_id":"664a4c1e78c5554376063803","slug":"premier-league-manchester-city-won-the-fourth-consecutive-epl-title-won-the-trophy-for-the-eighth-time-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Premier League: मैनचेस्टर सिटी ने जीता लगातार चौथा ईपीएल खिताब, कुल आठवीं बार जीती ट्रॉफी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Premier League: मैनचेस्टर सिटी ने जीता लगातार चौथा ईपीएल खिताब, कुल आठवीं बार जीती ट्रॉफी
Mon, 20 May 2024 12:40 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 20 May 2024 12:40 AM IST
सार
91 अंक के साथ सिटी पहले स्थान पर रही जबकि आर्सेनल के 89 अंक रहे और वह दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
प्रीमियर लीग मुकाबले के दौरान खिलाड़ी
- फोटो : ईपीएल
विस्तार
मैनचेस्टर सिटी ने रविवार को लगातार चौथी बार रिकॉर्ड इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) का खिताब जीत लिया। सिटी ने सत्र के अंतिम फुटबाल मैच में वेस्ट हेम को 3-1 से हराया। सिटी ने कुल आठवीं बार ईपीएल की खिताबी ट्रॉफी जीती है।
91 अंक के साथ सिटी पहले स्थान पर रही जबकि आर्सेनल के 89 अंक रहे और वह दूसरे स्थान पर रहा। उसने एवर्टन को 2-1 से पराजित किया। सिटी पहली टीम बन गई जिसने लगातार चार बार ईपीएल की ट्रॉफी जीती है। सिटी का यह सात सत्रों में छठा ईपीएल खिताब है। सिटी के कोच पेप गॉर्डियोला की टीम को यह खिताब पक्का करने के लिए वेस्ट हेम को हराना जरूरी था।
कोच क्लोप की जीत से विदाई
जुर्जेन क्लोप ने लिवरपूल के लिए कोच के तौर पर अपना आखिरी मैच खेला और टीम ने उन्हें जीत से विदाई दी। लिवरपूल ने वोल्व्स को 2-0 से हराया।