फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Premier League: Liverpool on top again with victory over Sheffield, had to struggle to win

Premier League: शेफील्ड पर जीत से लिवरपूल फिर शीर्ष पर, जीत पाने के लिए करना पड़ा संघर्ष

Fri, 05 Apr 2024 11:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 05 Apr 2024 11:26 PM IST
सार

मैनचेस्टर यूनाइटेड को चेल्सी के हाथों 3-4 से अविश्वसनीय हार का सामना करना पड़ा। कोले पामर की हैट्रिक की बदौलत चेल्सी को जीत मिली।

विज्ञापन
Premier League: Liverpool on top again with victory over Sheffield, had to struggle to win
लिवरपूल - फोटो : Social Media

विस्तार

लिवरपूल ने अंतिम स्थान पर चल रहे शेफील्ड यूनाइटेड को 3-1 से हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग में एक बार फिर शीर्ष स्थान पर जगह बना ली है। स्कोर लाइन जरूर लिवरपूल के पक्ष में 3-1 से रही, लेकिन उसे जीत के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। 76 मिनट तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर थी। अर्जेंटीना के एलेक्सिस मैकएलिस्टर ने 76वें मिनट में गोल कर लिवरपूल को बढ़त दिलाई। कोडी गाक्पो ने 90वें मिनट में तीसरा गोल किया। इस जीत के साथ लिवरपूल के 30 मैचों में 70 अंक हो गए हैं। 68 अंकों के साथ आर्सेनल दूसरे और 67 अंकों के साथ गत विजेता मैनचेस्टर सिटी तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


ब्रैडली ने किया आत्मघाती गोल
खेल के 17वें मिनट में डार्विन नुनेज ने लिवरपूल को बढ़त दिलाई, लेकिन 58वें मिनट में कोनर ब्रैडली ने अपनी ही टीम पर आत्मघाती गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद मुकाबला काफी रोचक हो गया। हालांकि मैकएलिस्टर ने बेहतरीन गोल कर लिवरपूल को बढ़त दिला दी। लिवरपूल के कोच जुर्गेन क्लॉप ने कहा कि हमें काफी गहराई तक जाना पड़ा, लेकिन यह सामान्य बात है। हमारा रवैया अच्छा था, लेकिन हमने कई मौकों पर अच्छी फुटबाल नहीं खेली। रविवार को लिवरपूल का मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ कठिन मुकाबला होगा।
विज्ञापन


अंतिम क्षणों में दो गोल खाकर यूनाइटेड हारा
मैनचेस्टर यूनाइटेड को चेल्सी के हाथों 3-4 से अविश्वसनीय हार का सामना करना पड़ा। कोले पामर की हैट्रिक की बदौलत चेल्सी को जीत मिली। पामर ने स्टापेज समय में एक मिनट के अंतराल में दो गोल कर यूनाइटेड के डच मैनेजर एरिक टेन हेग की मुश्किलें बढ़ा दीं। ब्रेंटफोर्ड के खिलाफ पिछले मुकाबले में भी यूनाइटेड ने अंतिम क्षणों में गोल खाया था। यह मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा। टेन हैग ने कहा कि दो मैचों में पांच अंक गंवाना स्वीकार नहीं किया जा सकता है। कोनोर गालेघर (4) और पामर (19) ने पेनाल्टी पर गोलकर चेल्सी को 2-0 की बढ़त दिलाई, लेकिन गारनाचो (34) और ब्रूनो फर्नांडीज (39) ने पहले हाफ में ही यूनाइटेड को बराबरी दिला दी। 67वें मिनट में गारनाचो ने एक और गोल कर यूनाइटेड को बढ़त दिलाई। यूनाइटेड जीत की ओर बढ़ रहा था। स्टापेज समय में पामर ने दूसरी पेनाल्टी को गोल में बदला और एक मिनट बाद गोल कर चेल्सी को 4-3 से जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed