फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Portugal won by suicide goal, beat Azerbaijan 1-0 in the first match

आत्मघाती गोल से जीता पुर्तगाल, पहले मुकाबले में अजरबैजान को 1-0 से हराया 

Fri, 26 Mar 2021 08:10 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुर्तगाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुर्तगाल Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 26 Mar 2021 08:10 AM IST
सार

  • मैच में विश्व चैंपियन फ्रांस को यूक्रेन ने एक-एक की बराबरी पर रोक  दिया
  • फ्रांस को भी आत्मघाती गोल भारी पड़ा।
  • फ्रांस को एंटोनी ग्रीजमैन ने 18वें मिनट में ही गोल कर बढ़त दिला दी

विज्ञापन
Portugal won by suicide goal, beat Azerbaijan 1-0 in the first match
Cristiano Ronaldo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सक्रिय खिलाड़ियों में रिकॉर्ड 109 अंतरराष्ट्रीय गोल दागने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो विश्व कप क्वालिफायर में अजरबैजान के खिलाफ गोल करने से चूक गए। हालांकि यूरो चैंपियन पुर्तगाल की टीम अजरबैजान के आत्मघाती गोल से जीत से खाता खोलने में सफल रही।

विज्ञापन


यूरो चैंपियन ने विश्व कप क्वालिफायर के पहले मुकाबले में अजरबैजान को 1-0 से हराया
अजरबैजान के मैक्सिम मेदवेदेव (37वें मिनट) ने गलती से अपने ही गोल पोस्ट में गेंद अटकाकर पुर्तगाल को 1-0 से बढ़त दिलाई जो निर्णायक साबित हुई। पैंतीस वर्षीय रोनाल्डो दो बार गोल करने के करीब पहुंचे पर कामयाब नहीं हुए। अन्य मैच में विश्व चैंपियन फ्रांस को यूक्रेन ने एक-एक की बराबरी पर रोक  दिया।
विज्ञापन


फ्रांस को भी आत्मघाती गोल भारी पड़ा। फ्रांस को एंटोनी ग्रीजमैन ने 18वें मिनट में ही गोल कर बढ़त दिला दी थी। यह उनका राष्ट्रीय टीम के लिए 34वां गोल था। प्रिसनेल किंमपेंबे (57वें मिनट) ने आत्मघाती गोल कर यूक्रेन को एक-एक की बराबरी दिला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुरक की हैट्रिक से तुर्की ने नीदरलैंड को चौंकाया 
बुरक यिलमाज की हैट्रिक से तुर्की ने विश्व कप क्वालिफायर के पहले ही मुकाबले में 2010 के उपविजेता नीदरलैंड पर 4-2 की उलटफेर भरी जीत दर्ज की। बुरक (15वें, 34वें, 81वें मिनट) में यह गोल किए। एक गोल हकन ने 46वें मिनट में किया। नीदरलैंड की ओर से डेवी क्वासेन (75वें मिनट) और ल्यूक डि जोंग (76वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed