फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   portugal vs morocco fifa world cup 2018 match 18 preview

...फिर रोनाल्डो पर पुर्तगाल का दारोमदार, मोरक्को को हरा अंतिम-16 की राह करेंगे मजबूत

Wed, 20 Jun 2018 05:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 20 Jun 2018 05:33 AM IST
विज्ञापन
portugal vs morocco fifa world cup 2018 match 18 preview
रोनाल्डो

स्पेन के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में इस विश्व कप की पहली हैट्रिक दागने वाले पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो बुधवार को जब मोरक्को के खिलाफ उतरेंगे तो वह टीम को बड़ी जीत दिलाकर अंतिम-16 की राह मजबूत करना चाहेंगे। रोनाल्डो की हैट्रिक के बावजूद पुर्तगाल को इस मुकाबले में अंक बांटने पड़े थे। 2016 यूरो में जीत के बावजूद पुर्तगाल को जीत का दावेदार नहीं माना जा रहा। पर मोरक्को पर बड़ी जीत उसे नाकआउट के करीब ले आएगी। ड्रॉ और हार से उसकी मुश्किल बढ़ जाएगी।   

विज्ञापन


32 साल बाद दोनों टीमें
32 साल बाद विश्व कप के किसी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों के बीच एकमात्र भिड़ंत 1986 विश्व कप में हुई थी। इसमें मोरक्को ने पुर्तगाल को 3-1 से करारी शिकस्त दी थी। पुर्तगाल इस हार का हिसाब चुकता करना चाहेगा। 
विज्ञापन


हैट्रिक लगाने वाले उम्रदराज खिलाड़ी रोनाल्डो 
स्पेन के खिलाफ रोनाल्डो ने कॅरियर की 51वीं  हैट्रिक लगाई थी। यह भी संयोग ही है कि यह विश्व कप इतिहास की भी 51वीं हैट्रिक थी। उन्होंने 33 साल 130 दिन की उम्र में यह हैट्रिक जड़ी और वह विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। रोनाल्डो ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। यह अच्छा व्यक्तिगत रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

portugal vs morocco fifa world cup 2018 match 18 preview
Portugal

रैंकिंग  
पुर्तगाल : 04
मोरक्को : 41

विश्व कप में पुर्तगाल 
मैच : 26, जीते : 13, हारे : 09, डॉ : 04, गोल किए : 43, गोल खाए : 29 

विश्व कप में मोरक्को
मैच : 13,  जीते : 02, हारे : 07, डॉ : 04, गोल किए : 12, गोल खाए : 18

नंबर गेमः-
-16 साल से पुर्तगाल विश्व कप के किसी भी मुकाबले में गैर यूरोपियन देश से नहीं हारा है। उसे आखिरी हार 2002 में दक्षिण कोरिया के हाथों 0-1 से मिली थी। 
-04 चौथे खिलाड़ी हैं रोनाल्डो लगातार चार विश्व कप में गोल करने वाले। उन्होंने पिछले मैच में स्पेन के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। उनसे पहले उवे सेलर, पेले और मिरोस्लाव क्लोज ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।
-06 गोल विश्व कप के 14 मैचों में रोनाल्डो ने अभी तक किए हैं। पिछले 13 मैचों में तीन गोल किए थे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed