फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   polland will face senegal and japan clases against colombia

पोलैंड के सामने अफ्रीकी छुपेरुस्तम सेनेगल, लेवानडॉस्की और माने के बीच होगी रोचक होड़

Mon, 18 Jun 2018 09:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 18 Jun 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
polland will face senegal and japan clases against colombia
पोलैंड फुटबॉल टीम

रॉबर्ट लेवानडॉस्की और सैडियो माने की गिनती यूरोप के दो बड़े फारवर्ड में होती है। विश्व कप में मंगलवार को पोलैंड और सेनेगल की टीमों की बीच होने वाली टक्कर को इन दोनों सितारे खिलाड़ी के बीच रोचक होड़ के रूप में भी देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


पोलैंड के लेवानडॉस्की बेयर्न म्यूनिख के लिए खेलते हैं और इस सीजन में 29 गोल के साथ क्लब की ओर से लगातार तीसरी बार श्रेष्ठ स्कोरर रहे हैं। सेनेगल के सैडियो माने ने चैंपियंस लीग में 10 गोल किए, जिसमें एक कीव में खेले गए फाइनल में भी किया था। लिवरपुल की टीम में वह मिस्र के मोहम्मद सालाह और ब्राजील के राबर्टो फिरमिनो के बाद एक बड़ी ताकत हैं। 
विज्ञापन


सेनेगल के पूर्व खिलाड़ी एल हादजी डियोफ कहते हैं कि सैडियो इस बार टूर्नामेंट के प्रमुख सितारों में शामिल होंगे। सेनेगल की टीम ने पिछली बार 2002 विश्व कप में हिस्सा लिया था जब जापान और दक्षिण कोरिया ने मेजबानी की थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पार्टक स्टेडियम में होने वाले ग्रुप एच के मुकाबले में पोलैंड को जीत का दावेदार माना जा रहा है। ग्रुप की अन्य दो टीमें कोलंबिया और जापान हैं। आठवीं रैंकिंग की पोलैंड टीम आठवीं बार ही विश्व कप में हिस्सा ले रही है। कोच एडम नवालका इस बार चाहते हैं कि टीम अपूर्व प्रदर्शन करे। इससे पहले उसका श्रेष्ठ प्रदर्शन 1974 और 1982 में रहा है जब वह तीसरे स्थान पर रही थी। 

लेवानडॉस्की मानते हैं कि यूरो 2016 में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें यहां सुधार करने की जरूरत है। यूरो चैंपियनशिप में पोलैंड की टीम क्वॉर्टर फाइनल में बाहर हो गई थी। उन्होंने सिर्फ एक गोल किया था। वैसे क्वालिफाइंग मैचों में उन्होंने दस मैचों में 16 गोल कर अच्छी फॉर्म दिखाई थी। लेवानडॉस्की ने कहा कि अब वह नई सोच के साथ उतर रहे हैं। पोलैंड के लिए यह भी खुशखबरी है कि डिफेंडर कामिल गिलिक कंधे की चोट से उबर गए हैं। सेंटर बैक खिलाड़ी का मुख्य काम सैडियो माने और केटिया बाल्टे पर अंकुश रखने का रहेगा। 

16 साल पहले 2002 में एलिओयू सिजे ने सेनेगल की कप्तानी की थी अब वह टीम के कोच हैं। तब सिजे की टीम ने पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन फ्रांस को मात देकर सबको चौंका दिया था। उस विश्व कप में सेनेगल क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने वाली अफ्रीका की केवल तीसरी टीम बनी थी। इस विश्व कप में भी टीम उसी जज्बे और जुनून के साथ उतरने को बेताब है। 

27वीं विश्व रैंकिंग है सेनेगल की टीम की 

29: गोल कर चुके हैं पोलैंड के रॉबर्ट लेवानडॉस्की इस सीजन में बेयर्न म्यूनिख के लिए 

जीत से आगाज करना चाहेगा जापान

polland will face senegal and japan clases against colombia
जापान फुटबॉल टीम

सारांस्क (रूस)। पिछली बार ग्रुप चरण में ही बाहर होने वाली जापान की टीम मंगलवार को जब विश्व कप में कोलंबिया के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। विश्व कप शुरू होने से 71 दिन पहले कोच को हटाने के बावजूद जापान इस महाकुंभ में शानदार शुरुआत कर अपने आलोचकों को जवाब देना चाहेगा। 

कोलंबियाई टीम अपने स्टार मिडफील्डर जेम्स रोड्रिगेज को लेकर परेशान है। ब्राजील में हुए पिछले विश्व कप का यह शीर्ष स्कोरर पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहा है और उसका पहले मैच में खेलना संदिग्ध है। कोलंबिया को अगर पिछली बार की तहर इस बार भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचना है तो रोड्रिगेज की फिटनेस बहुत जरूरी है। बायर्न म्यूनिख के 26 वर्षीय अटैकिंग मिल्डफील्डर ने क्वालिफाइंग में छह गोल दागे और चार करने में मदद की। एक अन्य मिडफील्डर विल्मार बोरियोस भी फिट नहीं हैं। 

सिर्फ एक बार पहला मुकाबला जीता है जापान ने : पिछले पांच विश्व कप में जापान ने सिर्फ एक बार अपना पहला मुकाबला जीता है। 2010 में उसने कैमरून को 1-0 से हराया था। इस सत्र में उसने अपने पांच मुकाबलों में एकमात्र जीत पराग्वे पर 4-2 से दर्ज की है। इस दौरान उसने एक ड्रॉ खेला और तीन मैच हारे। 

रैंकिंग 

कोलंबिया : 16

जापान : 61

-01 बार विश्व कप में दोनों टीमें आमने-सामने हुई हैं। 2014 में हुए इस मुकाबले में कोलंबिया ने जापान को 4-1 से हराया था 

-05 कुल मुकाबले दोनों में खेले गए हैं। जापान ने दो जीते हैं। वहीं कोलंबिया ने तीन जीते हैं 

-17 मैच विश्व कप में जापान ने खेले हैं जिसमें चार जीते, चार ड्रॉ और नौ हारे हैं

-18 मैच कोलंबिया ने खेले हैं जिसमें से सात जीते, दो ड्रॉ और नौ में हार मिली है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed