{"_id":"5da480318ebc3e93a230dbd9","slug":"poland-and-russia-football-team-qualify-for-euro-championship-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलैंड और रूस ने यूरो 2020 के लिए किया क्वालिफाई, साइप्रस और उत्तरी मेसेडोनिया को हरे","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
पोलैंड और रूस ने यूरो 2020 के लिए किया क्वालिफाई, साइप्रस और उत्तरी मेसेडोनिया को हरे
Mon, 14 Oct 2019 07:33 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 14 Oct 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
रूस फुटबॉल टीम
- फोटो : social media
पोलैंड और रूस ने उत्तरी मेसेडोनिया और साइप्रस को हराकर यूरो 2020 फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया। वहीं जर्मनी और नीदरलैंड भी करीब पहुंच गए हैं। रूस ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे साइप्रस को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से और पोलैंड ने उत्तरी मेसेडोनिया को 2-0 से रौंदा। इस ग्रुप से बेल्जियम पहले ही क्वालिफाई कर चुका है जिसने कजाखस्तान को 2-0 से मात दी।
विज्ञापन
यूरो चैंपियनशिप फाइनल अगले साल 12 जून से शुरू होगी और 12 अलग-अलग स्थानों पर खेली जाएगी। जर्मनी ग्रुप सी में शीर्ष पर है जिसने बेलारूस को 2-1 से हराया। नीदरलैंड ने उत्तरी आयरलैंड को 3-1 से मात दी।
विज्ञापन