फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Pele son says he is depressed, reclusive because of poor health

पैरों का जादू दिखाने वाले पेले अब चलने-फिरने को मोहताज

Wed, 12 Feb 2020 07:58 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 12 Feb 2020 07:58 AM IST
सार

  • 77 गोल ब्राजील के लिए 91 मैचों में दागे हैं
  • 03 विश्व कप (1958, 1962, 1970) जीते हैं देश के लिए

विज्ञापन
Pele son says he is depressed, reclusive because of poor health
pele

विस्तार

दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर पेले के बेटे इडिन्हो ने कहा है कि उनकेपिता एक तरह के डिपरेशन (अवसाद) से पीड़ित हैं। इस अवसाद का कारण यह है कि खराब स्वास्थ्य के चलते तीन बार के फीफा विश्व कप विजेता 79 वर्षीय पेले कहीं जाने-आने में भी असमर्थ हैं।

विज्ञापन


हाल के दिनों में पेले कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित रहे हैं। बीते साल अप्रैल में मूत्राशय में संक्रमण के कारण उन्हें 13 दिन अस्पताल में बिताने पड़े थे। हाल ही में उनकी हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई है। इसके कारण उन्हें चलने-फिरने के लिए फ्रेम का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इडिन्हो ने कहा कि उनके पिता इन दिनों चलने-फिरने में असहाय महसूस कर रहे हैं। उनके चेहरे पर निराशा का भाव रहता है। एक राजा की तरह जीवन जीने वाले उनके पिता अब ठीक से चल भी नहीं पा रहे। वह एक तरह से खुद से शर्मिंदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बाहर जाना चाहते हैं, लोगों से मिलना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने अपने पूरे जीवन में यही किया है। पर अब सबकुछ बदल गया है। वह अपने घर से दूर कहीं नहीं जा सकते। इसी कारण वह अवसाद की चपेट में हैं। पेले ने 21 साल के अपने पेशेवर करिअर में 1363 मैचों में कुल 1281 गोल किए। ब्राजील के लिए उन्होंने 91 मैचों में 77 गोल दागे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed