फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   pele s hair turned into diamond

हीरे में तब्दील हुए पेले के बाल, कीमत है 58 करोड़

Thu, 10 Apr 2014 05:36 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 10 Apr 2014 05:36 PM IST
विज्ञापन
pele s hair turned into diamond
फुटबॉल जगत में लोकप्रिय फुटबॉलरों में पेले का नाम हमेशा प्रमुखता के साथ लिया जाता है। और अब महान फुटबॉलर पेले ने अपने प्रशंसकों को खुद से जुड़ने का बेहतरीन मौका दिया है।
विज्ञापन


यदि प्रशंसक महान फुटबॉलर की यादों को सहेजना चाहते हैं तो उनके बालों से बने हीरों को खरीदकर अपने पास रख सकते हैं।

पेले के बालों से तैयार किए गए हैं हीरे

pele s hair turned into diamond
महान फुटबॉलर पेले के बालों से कुल 12,88 हीरे तैयार किए गए हैं। प्रशंसकों को प्रत्येक हीरे को पाने के लिए 7,500 डॉलर यानी चार लाख 52 हजार रुपए लगभग चुकाने पड़ेंगे।

हीरों को बनाने के लिए पेले के बालों के रेशों का इस्तेमाल किया गया है। प्रत्येक हीरे की कीमत 7,500 डॉलर के करीब होगी और यह सोने के बॉक्स में होगा, जिसमें पेले को पिच पर गोल करते हुए चित्रित होगा।

ये हीरे उच्च दबाव और उच्च तापमान में बनाए गए हैं। पेले के बालों की कुल कीमत 58 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेले ने जीते हैं सबसे ज्यादा फीफा के अवार्ड

pele s hair turned into diamond
73 वर्षीय पेले अपने करियर के दौरान फीफा वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड दो बार सिल्वर बूट, एक बार गोल्डन बॉल, बेस्ट प्लेयर और बेस्ट यंग प्लेयर का खिताब जीत चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि ब्राजील में दो महीने में वर्ल्ड कप की मेजबानी की जाएगी। इससे दो महीने पहले फुटबॉल के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को इस यादगार मेमेंटो से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed