फुटबॉल इतिहास में सर्वाधिक गोल: रोनाल्डो निकले सबसे आगे, पेले ने दी रिकॉर्ड तोड़ने की बधाई
पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो ने युवेंट्स की ओर से कैगलियारी के खिलाफ तीन गोल मारे और सीरी ए में अपनी टीम को 3-1 से जीत दिलाई। इस तरह 36 वर्षीय फुटबॉलर 770 गोल के साथ दुनिया के सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। महान फुटबॉलर पेले ने उनका रिकॉर्ड तोड़ने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो को बधाई दी है। 2 मार्च को इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक पोस्ट से पेले के 767 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की बात फैंस से शेयर की थी। अब रोनाल्डो ने 80 वर्षीय पेले को पछाड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर पेले ने भी सोशल मीडिया पर रोनाल्डो को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुझे बस इस बात का खेद है कि मैं अभी आपके पास नहीं हूं और आपको गले मिलकर बधाई नहीं दे पा रहा हूं इसलिए हमारी दोस्ती को दर्शाने के लिए यह फोटो शेयर कर रहा हूं। हमारी दोस्ती काफी सालों से है और आगे भी रहेगी।
View this post on Instagram
तीन विश्व कप जीतने वाले इतिहास के एकमात्र खिलाड़ी पेले ने अनौपचारिक मैच सहित कुल मिलाकर 1,283 गोल किए हैं। रोनाल्डो के 668 गोल में क्लब के लिए किए गए स्कोर भी शामिल हैं।
- स्पोर्टिंग लिस्बन के लिए 5
- मैनचेस्टर यूनाइटडे के लिए 118
- रियल मैड्रिड के लिए 450
- युवेंट्स के लिए 95
- अपनी राष्ट्रीय टीम पुर्तगाल के लिए रोनाल्डो 120 गोल कर चुके हैं।
कुछ मीडिया ने हालांकि, रोनाल्डो और पेले दोनों से चेक जोसेफ बीकॉन को 805 गोल से आगे कर दिया। ब्राजील के पूर्व स्ट्राइकर रोमारियो ने भी अनौपचारिक मैचों सहित 1,000 करियर गोल करने का दावा किया है। अन्य स्रोत उसे 772 की विशेषता देते हैं।