{"_id":"5bd1a1a9bdec22695706fdd7","slug":"pakistan-beat-india-by-2-1-in-under-15-football-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-15 फुटबॉल चैंपियनशिप में भारत पर पाकिस्तान की जीत, 2-1 से मारी बाजी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
अंडर-15 फुटबॉल चैंपियनशिप में भारत पर पाकिस्तान की जीत, 2-1 से मारी बाजी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Oct 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
football
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काठमांडु के एनएफए परिसर में आयोजित सैफ अंडर-15 फुटबॉल चैंपियनशिप के अपने पहले ही मैच में भारत को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 1-2 से शिकस्त दी। दोनों देशों की फुटबॉल टीमों के बीच हई कांटे की टक्कर में पाकिस्तान ने 85वें मिनट में विजयी गोल दागा।
विज्ञापन
इससे पहले टीम ने पहले हाफ में बढ़त हासिल की, लेकिन भारत ने 53वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया। इसके बाद भारतीय टीम मैच में हावी होकर खेली। कई बड़े मौके भी बने, लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली। पाकिस्तान ने 30वें मिनट में अदनान जस्टिन के गोल की मदद से बढ़त बनाई।
विज्ञापन
मैच का पहला हाफ खत्म होने तक पाकिस्तान की टीम 1-0 से आगे थी। दूसरे हाफ की शुरुआत में भी भारत ने आक्रामक खेल दिखाया। टीम ने 53वें मिनट में थलाच्यु वानलालरुआतफेला के गोल की बदौलत बराबरी हासिल की।
विज्ञापन
हालांकि पाकिस्तान ने 85वें मिनट में एक और गोल दागकर यह मैच अपने नाम कर लिया। अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला अपने अंतिम ग्रुप में 27 अक्टूबर को नेपाल से होगा। सैफ अंडर 15 चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच 1 नवंबर जबकि फाइनल 3 नवंबर को होगा।