{"_id":"5c362a57bdec22570e791126","slug":"osako-double-helps-japan-beat-turkmenistan-by-3-2-in-afc-asian-cup-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओसाको के 'डबल' से जापान की शानदार जीत, तुर्कमेनिस्तान को 3-2 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ओसाको के 'डबल' से जापान की शानदार जीत, तुर्कमेनिस्तान को 3-2 से हराया
Wed, 09 Jan 2019 10:37 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 09 Jan 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
Japan vs Turkmenistan
युया ओसाको के दो गोल की मदद से पूर्व चैंपियन जापान ने पिछड़ने के बाद वापसी करके बुधवार को एएफसी एशियाई कप फुटबाल टूर्नामेंट में तुर्कमेनिस्तान को 3-2 से हराया। पिछले साल विश्व कप अंतिम 16 में पहुंचने वाले जापान ने हाफ टाइम तक एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करके ग्रुप एफ का यह मैच जीता।
विज्ञापन
तुर्कमेनिस्तान के कप्तान अर्सलान अमानोव ने 26वें मिनट में अपनी टीम को बढ़त दिलायी। ओसाको ने 56वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। उन्होंने इसके चार मिनट बाद दूसरा गोल करके जापान को बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
रित्सु दोआन ने 71वें मिनट में जापान की बढ़त 3-1 कर दी। तुर्कमेनिस्तान के अहमद अतायेव ने 79वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके हार का अंतर कम किया। वहीं, दूसरे मुकाबले में उजबेकिस्तान ने ओमान को 2-1 से हराया। इसके अलावा तीसरे मुकाबले में कतर ने लेबानन को 2-0 से हराया। इनपुट-भाषा
विज्ञापन