फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Osako double helps Japan beat Turkmenistan by 3-2 in afc Asian Cup 2019 

ओसाको के 'डबल' से जापान की शानदार जीत, तुर्कमेनिस्तान को 3-2 से हराया

Wed, 09 Jan 2019 10:37 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 09 Jan 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
Osako double helps Japan beat Turkmenistan by 3-2 in afc Asian Cup 2019 
Japan vs Turkmenistan

युया ओसाको के दो गोल की मदद से पूर्व चैंपियन जापान ने पिछड़ने के बाद वापसी करके बुधवार को एएफसी एशियाई कप फुटबाल टूर्नामेंट में तुर्कमेनिस्तान को 3-2 से हराया। पिछले साल विश्व कप अंतिम 16 में पहुंचने वाले जापान ने हाफ टाइम तक एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करके ग्रुप एफ का यह मैच जीता। 

विज्ञापन


तुर्कमेनिस्तान के कप्तान अर्सलान अमानोव ने 26वें मिनट में अपनी टीम को बढ़त दिलायी। ओसाको ने 56वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। उन्होंने इसके चार मिनट बाद दूसरा गोल करके जापान को बढ़त दिला दी। 
विज्ञापन


रित्सु दोआन ने 71वें मिनट में जापान की बढ़त 3-1 कर दी। तुर्कमेनिस्तान के अहमद अतायेव ने 79वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके हार का अंतर कम किया। वहीं, दूसरे मुकाबले में उजबेकिस्तान ने ओमान को 2-1 से हराया। इसके अलावा तीसरे मुकाबले में कतर ने लेबानन को 2-0 से हराया। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed