फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   odisha government announced financial help to youth footballers

युवा फुटबॉलरों की मदद को आगे आई ओडिशा सरकार, पूरा खर्च उठाने का किया दावा

Wed, 24 Oct 2018 09:52 PM IST
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Oct 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
odisha government announced financial help to youth footballers
football in india

हॉकी के बाद ओडिशा सरकार ने अब फुटबॉल की मदद को आगे आई है। अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप में खेलने वाली भारतीय टीम के फुटबॉलरों से सजी इंडियन एरोज और अंडर-15 भारतीय फुटबॉल टीम की ओडिशा सरकार ने मदद करने का फैसला लिया है। उसने एक साल के लिए ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के साथ इस संबंध में करार किया है। खास बात यह है कि इंडियन एरोज और अंडर-15 का मुख्य बेस अब भुवनेश्वर होगा। इस दौरान ओडिशा सरकार इन फुटबॉलरों को रहने, खाने और प्रैक्टिस का पूरा ख्याल रखेगी।

विज्ञापन


इस करार के तहत ही इंडियन एरोज की टीम आई लीग में अब अपने मुकाबले भुवनेश्वर में खेलेगी। एरोज अपने घरेलू मैच कलिंगा स्टेडियम में हॉकी विश्व कप के दौरान तीन मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में खेलेगी। आई लीग कमिश्नर और एआईएफएफ के उपाध्यक्ष सुब्रतो दत्ता ने करार की पुष्टि करते हुए कहा कि इससे अंडर-20 विश्व कप की तैयारियों को बहुत बड़ा बल मिलेगा।
विज्ञापन


अंडर-17 विश्व कप में खेलने वाली टीम को ही अंडर-20 विश्व कप में क्वालिफाई कराने की संभावनाओं के रूप में देखा जा रहा है। इस वक्त स्टार गोलकीपर धीरज सिंह को छोड़कर विश्व कप में खेलने वाली बाकी सभी खिलाड़ी इंडियन एरोज की टीम में शामिल हैं और एक साथ खेल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड की गोल मशीन रोहित धानू को बड़ा ईनाम 
अंडर-16 एशियाई चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम के हीरो उत्तराखंड को रोहित धानू पंजाब के गुरकीरत सिंह और मिजोरम के जोंगते लालबियाखलुआ को एआईएफएफ ने बड़ा ईनाम दिया है। धानू को अंडर-16 एएफसी में गोल मशीन का दर्जा दिया गया था। इन तीनों ही फुटबॉलरों को एआईएफएफ ने इंडियन एरोज में शामिल करने का फैसला लिया है। इस आई लीग में ये तीनों फुटबॉलर फ्लायड ङ्क्षपटो की कोचिंग वाली एरोज से जुड़ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed