फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   NorthEast United vs ATK isl 2018 live match updates

आखिरी समय में बॉर्गेस के गोल से नार्थईस्ट ने जीता मैच,दो बार की चैंपियन एटीके को 1-0 से हराया

Fri, 05 Oct 2018 12:31 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
NorthEast United vs ATK isl 2018 live match updates
KOLvNEU

नार्थईस्ट युनाइटेड ने गुरुवार को आईएसएल सीजन-5 में एटीके को हराकर पहली जीत दर्ज की। कोलकाता के  विवेकानंद युवा भारतीय क्रिडांगन खेले गए इस मुकाबले में नार्थईस्ट युनाइटेड ने दो बार की चैंपियन एटीके को 1-0 से हराया। इस जीत के साथ ही नार्थईस्ट युनाइटेड अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुच गई है। वहीं, एटीके शून्य अंकों के साथ सबसे निचली पायदान 10वें नंबर पर काबिज है।

विज्ञापन


मैच की शुरुआत में एटीके की टीम नार्थईस्ट युनाइटेड पर हावी रही। पहले हाफ में वह लगातार आक्रमण करती रही, लेकिन दोनों टीमों के बीच पहले हाफ का खेल गोलरहित रहा। दूसरे हाफ की शुरुआत के पहले 30 मिनट तक दोनों ही टीमें आपस नें संघर्ष करती रही, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन


इसके बाद नार्थईस्ट युनाइटेड की टीम ने थोड़ा आक्रामक खेल दिखाना शुरू किया। बावजूद इसके कोई नतीजा नहीं निकला। एक समय ऐसा लग रहा था कि दोनों टीमों के बीच का यह मुकाबला कहीं 0-0 की बराबरी पर न खत्म हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर खेल आखिरी लम्हों में नार्थईस्ट युनाइटेड के खिलाड़ी राउलिन बॉर्गेस नें शानदार हेडर लगाकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। उन्होंने यह गोल खेल के 89वें मिनट में किया। इस आखिरी लम्हों के गोल के साथ यह मुकाबला नार्थईस्ट युनाइटेड ने 1-0 से जीत लिया।

बता दें कि इससे पहले एटीके को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन के अपने पहले ही मैच में केरला ब्लास्टर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस टीम से उम्मीद की जी रही थी कि वह जीत के साथ नए सीजन की शुरुआत करेगी, लेकिन पहली ही मैच में उसे मुंह की खानी पड़ी।

वहीं, दूसरी तरफ नार्थईस्ट युनाइटेड इस सीजन का पहला मैच एफसी गोवा के खिलाफ खेला था, लेकिन दोनों टीमों के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रॉ हो गया था।

लाइव मैच का रोमांच

NorthEast United vs ATK isl 2018 live match updates
KOLvNEU

नार्थईस्ट युनाइटेड ने दो बार की चैंपियन एटीके को 1-0 से हराया

फुलटाइमः नार्थईस्ट युनाइटेड 1:एटीके 0


-दूसरे हाफ का खेल खत्म हो गया है। खेल में 4 मिनट का इंजरी टाइम जोड़ा गया है।

नार्थईस्ट युनाइटेड 1:एटीके 0

89 मिनटः ...और ये गोल! बॉर्गेस ने शानदार हेडर लगाकर किया गोल और अपनी टीम को आखिरी समय में दिलाई 1-0 की बढ़त। उन्होंने सीजन-5 का पहला गोल किया है।




80 मिनटः फुलटाइम में मात्र 10 मिनट का समय बचा है। अभी तक दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही है। देखना होगा कि अगले 10 मिनट में क्या होता है।

71 मिनटः नार्थईस्ट युनाइटेड के पास शानदार मौका था, लेकिन मौके को भुनाने में नाकाम रहे।

68 मिनटः काफी नजदीकी मामला था। एटीके पास केमौका था, लेकिन नाकाम रहे।

68 मिनटः नार्थईस्ट युनाइटेड ने अपनी टीम में बदलाव किया है। रोबर्ट की जगह लाकरा को मैदान पर भेजा गया है। उनका यह डेब्यू मैच है।

54 मिनटः एटीके लगातार नार्थईस्ट युनाइटेड  पर आक्रमण कर रही है। लैनजरोते अच्छा प्रदर्शन कर रहे। वह लगातार गोल करने की कोशिश कर रहे हैं।

52 मिनटः लैनजरोते ने अच्छा शॉट खेला, लेकिन नार्थईस्ट युनाइटेड गोलकीपर ने शानदार बचाव किया।

51 मिनटः एटीके को कॉर्नर मिला, लेकिन कोई सफलता नहीं।

-दूसरे हाफ का खेल शुरू।

हाफटाइमः एटीके 0: नार्थईस्ट युनाइटेड 0




-पहले हाफ का खेल खत्म, लेकिन खेल में 2 मिनट और जोड़ा गया।

45 मिनटः शानदार बचाव...लैनजरोते ने यहां अच्छा मौका बनाया लेकिन नार्थईस्ट युनाइटेड के गोलकीपर ने अच्छा बचाव किया।

44 मिनटः नार्थईस्ट युनाइटेड के खिलाड़ी गारगिक को येलो कार्ड दिखाया गया। उन्होंने एटीके के खिलाड़ी लैनजरोते को फाउल कराया था।

38 मिनटः नार्थईस्ट युनाइटेड ऑगबेचे से मिस हुआ। वह गेंद के साथ सही से तालमेल नहीं बिठा पाए।

37 मिनटः एटीके पास मौका था, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

32 मिनटः  एटीके के खिलाड़ी सेना रालते को रेड कार्ड दिखाया गया। नार्थईस्ट युनाइटेड के खिलाड़ी कदम को फाउल कराने के लिए उन्हें यह कार्ड दिखाया गया।  आइएसएल के पांचवें सीजन में पहली बार किसी खिलाड़ी को अभी तक रेड कार्ड दिखाया गया।

30 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म होने में मात्र 10 मिनट का समय बचा है। दोनों ही को एक-दूसरे पर बढ़त बनाने के लिए एक गोल की तलाश हैं। अब देखना यह होगा कि बाकी बचे समय में कौन सी टीम पहले गोल करती है?

27 मिनटः एटीके लगातार इस मुकाबले में नार्थईस्ट युनाइटेड टीम पर हावी दिख रही है।

18 मिनटः फाउल! सेना और रदीम दोनों आपस में भिड़ गए। इससे पहले सेना फेडरिको के साथ टकरा गए थे।

17 मिनटः एटीके ने यहां फिर मौका गंवाया। बलवंत को पेनल्टी एरिया के पास गेंद मिली, लेकिन सफल होने में नाकाम रहे।

14 मिनटः फाउल करार दिया गया। सेना और फेडरिको दोनों आपस में टकरा गए।

5 मिनटः यहां एटीके के पास शानदार मौका था। बलवंत के पास गेंद थी, वह मौका बनाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन नार्थईस्ट युनाइटेड के खिलाड़ी ने इसे नाकाम कर दिया।

3 मिनटः नार्थईस्ट युनाइटेड के खइलाड़ी राउलिन बॉर्जेस के द्वारा शानदार मूव किया गया।

-दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरू हो गया है।

-कोलकाता यानी एटीके की टीम ब्लैक और नार्थईस्ट युनाइटेड की टीम लाल पोशाक में हैं।


-कोलकाता का यह स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ है। मैच कुछ ही देर में शुरू होगा।

- दोनों ही टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर पहुंच चुके हैं।

-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed