फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   northeast united beat delhi dynamos by 2-0 in indian super league 2018

ISL 2018: दिल्ली डायनामोज को हराकर शीर्ष पर पहुंची नार्थईस्ट, 2-0 से जीता मुकाबला

Tue, 30 Oct 2018 09:58 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Oct 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
northeast united beat delhi dynamos by 2-0 in indian super league 2018
northeast united

फ्रेडरिको गालेगो और कप्तान बार्थोलोमेव ओग्बेचे के गोल की मदद से नार्थईस्ट यूनाईटेड ने मंगलवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मेजबान दिल्ली डायनामोज को 2-0 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में शीर्ष स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


मैच एक समय गोलरहित बराबरी की तरफ बढ़ रहा था लेकिन नार्थईस्ट ने आखिरी क्षणों में दो गोल करके पूरे तीन अंक हासिल किए। उसकी तरफ से पहला गोल 82वें मिनट में गालेगो ने किया जबकि दूसरा गोल कप्तान ओग्बेचे ने इंजुरी टाइम (93वें मिनट) में दागा।
विज्ञापन


गालेघो का गोल 81वें मिनट में कीगन परेरा और ओग्बेचे के उस शानदार प्रयास के नाकाम होने के तुरंत बाद आया, जिस पर कप्तान इस सत्र का अपना छठा गोल करते-करते रह गए थे। ओग्बेचे निराश नहीं हुए और खेल खत्म होने से दो मिनट पहले गालेघो की ही मदद से गोल करते हुए अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जीत से नार्थईस्ट दस टीमों की तालिका में 11 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। बेंगलुरू एफसी अब 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। सत्र की तीसरी हार के बाद भी दिल्ली की टीम आठवें स्थान पर बनी हुई है। नार्थईस्ट ने मैच में शुरू से दबदबा बनाया। इस बीच उसने कुछ अच्छे मौके भी बनाये। दिल्ली के रक्षकों तथा गोलकीपर फ्रांसिस्को डोरोनसोरो ने कुछ अच्छे बचाव किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed