फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   north east united fc vs JamshedpurFC isl 2018 live match updates

NEUvJAM: नॉर्थईस्ट यूनाइटेड-जमशेदपुर एफसी के बीच मैच ड्रॉ, 1-1 से बराबरी पर खत्म मुकाबला

Thu, 25 Oct 2018 09:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
north east united fc vs JamshedpurFC isl 2018 live match updates
NEUvJAM

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी और जमशेदपुर एफसी के बीच गुरुवार को खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रॉ हो गया। गोवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने पहला गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

विज्ञापन


इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने के लिए बार्थोलोम्यू ओगवेचे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी अंक तालिका में 8 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, जमशेदपुर एफसी 6 अंकों के साथ चौथे पायदान पर मौजूद है।
विज्ञापन


खेल के पहले हाफ में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की तरफ से बार्थोलोम्यू ओगवेचे ने 20वें मिनट में गोल किया। हालांकि, पहले हाफ में जमशेदपुर एफसी ने बराबरी करने का खूब प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे। इसके साथ ही पहले हाफ का खेल समाप्त हुआ और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने पहले हाफ में 1-0 की बढ़त बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, खेल के दूसरे हाफ में जमशेदपुर एफसी ने जबरदस्त वापसी की। शुरुआती के कुछ ही मिनटों में यानी 49वें मिनट में फारुख चौधरी ने शानदार गोलकर अपनी टीम के स्कोर को 1-1 की बराबीर पर पहुंचा दिया।

इसके बाद दोनों टीमें लगातार मुकाबले में बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। इस मुकाबले में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाड़ी को रेड कार्ड का भी सामना करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच इंडियन सुपर लीग सीजन-5 में खेला गया 18वां मुकाबला 1-1 की बराबीर पर खत्म हुआ।

लाइव मैच का रोमांच

स्कोरः नॉर्थईस्ट यूनाईटेड एफसी 1: जमशेदपुर एफसी 1
 


-फुलटाइमः दोनों टीमों के बीच का यह मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ।

90 मिनटः दूसरे हाफ का खेल खत्म, 5 मिनट इंजरी टाइम जोड़ा गया है।

80 मिनटः गोल की फिराक में दोनों टीमें, फुलटाइम में 10 मिनट का खेल बचा है।

70 मिनटः दूसरे हाफ का खेल खत्म होने में 20 मिनट का खेल बचा है। दोनों टीमें को बढ़त बनाने के लिए गोल की तलाश है।

स्कोरः नॉर्थईस्ट यूनाईटेड एफसी 1: जमशेदपुर एफसी 1

49 मिनटः... और ये शानदार गोल! फारुख चौधरी ने दूसरे हाफ के शुरुआत में गोल दागकर अपनी टीम जमशेदपुर एफसी के स्कोर को 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दिया।

 


46 मिनटः  नॉर्थईस्ट यूनाईटेड और जमशेदपुर एफसी दोनों ने अपनी टीमों में बदलाव किया है। जमशेदपुर ने प्रतीक चौधरी को बाहर बुलाकर मिचेल सोसेराज को मैदान पर भेजा गया। वहीं, नॉर्थईस्ट यूनाईटेड ने निखिल को बाहर कर गुरविंदर सिंह को मैदान पर भेजा गया। 

हाफ टाइमः नॉर्थईस्ट यूनाईटेड 1: जमशेदपुर एफसी 0

 



45+3 मिनट में नॉर्थईस्ट यूनाईटेड के खिलाड़ी कोमोर्सकी को रेड कार्ड दिखाया गया।

45 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म, 4 मिनट इंजरी टाइम जोड़ा गया है।

40 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म होने में महज चंद मिनट बचे हैं, अब यह देखना होगा कि हाफ टाइम तक जमशेदपुर एफसी, नॉर्थ यूनाईटेड की बराबरी कर पाती या नहीं।

29 मिनटः नॉर्थईस्ट यूनाईटेड के खिलाड़ी राउलिन बोरगेज को पीला कार्ड दिखाया गया।

28  मिनटः 1-0 की बढ़त बनाने के बाद नॉर्थईस्ट यूनाईटेड औक आक्रामक तरीके से खेलना शुरू कर दिया है। जमशेदपुर दबाव में नजर आ रही है।

-20 मिनटः...और ये गोल! नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी की तरफ से ऑगबेचे ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

 

-10 मिनट का खेल हो चुका है, पर दोनों ही टीमें अभी क गोल करने में नाकाम रही है।

-दोनों टीमों के बीच 5 मिनट का खेल खेला जा चुका है। दोनों आपस में एक दूसरे के प्रति आक्रमण कर रहे हैं, लेकिन अभी कोई सफलता नहीं।

-पहले हाफ का खेल शुरू।

-दोनों ही टीमें राष्ट्रगान के मैदान पर आ चुके हैं।

-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed