फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   No Messi, Ronaldo in the Uefa Champions League quarter final in last 16 year

चैंपियंस लीग: 16 साल में पहली बार क्वार्टर फाइनल में मेसी-रोनाल्डो नहीं, PSG ने बार्सिलोना को किया बाहर

Fri, 12 Mar 2021 10:15 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 12 Mar 2021 10:15 AM IST
विज्ञापन
No Messi, Ronaldo in the Uefa Champions League quarter final in last 16 year
रोनाल्डो और मेसी - फोटो : ट्विटर

दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो की टीम जुवेंटस के चैंपियंस लीग से बाहर होने के अगले दिन उनके प्रतिद्वंद्वी लियोनल मेसी की टीम बार्सिलोना भी बाहर हो गई। पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने बार्सिलोना को अंतिम-16 के दूसरे चरण में एक-एक की बराबरी पर रोक दिया और कुल 5-2 के अंतर से क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन


बार्सिलोना के लिए मेसी (37वें मिनट) तो पीएसजी के लिए काइलियान म्बापे (30वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। यह पिछले 16 वर्षों में पहला मौका होगा जब मेसी और रोनाल्डो में से किसी की भी टीम अंतिम चार में नहीं खेलेगी। इससे पहले 2004-05 में ऐसा हुआ था। वहीं यह पिछले 14 वर्षों (2006-07) में पहला मौका है जब बार्सिलोना क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंचा। वह पिछले 13 वर्षों से लगातार अंतिम आठ में पहुंच रहा था जो रिकॉर्ड है।
विज्ञापन


म्बापे ने मेसी को पीछे छोड़ा
पीएसजी के युवा खिलाड़ी म्बापे चैंपियंस लीग में सबसे कम उम्र में 25 गोल पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए। म्बापे ने 22 साल और 80 दिन में यह उपलब्धि हासिल कर मेसी (22 साल, 286 दिन) को पीछे छोड़ा। यही नहीं पहले चरण में हैट्रिक दागने वाले म्बापे बार्सिलोना के खिलाफ एक सत्र में चार गोल करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह साल में पहली बार पेनाल्टी पर गोल नहीं कर सके मेसी : मेसी के पास मैच में पेनाल्टी से गोल करने का मौका था। पिछले छह साल में पहली जबकि कुल चौथी बार ऐसा हुआ जब अर्जेंटीनी स्टार लीग में पेनाल्टी पर गोल नहीं कर सके। इससे पहले मेसी फरवरी 2015 में मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ पेनाल्टी पर गोल से चूक गए थे।


लेपजिग को हराकर लीवरपूल अंतिम आठ में
मोहम्मद सालाह (70वें मिनट) और सादियो माने (74वें मिनट) के चार मिनट के भीतर दागे गए गोल से लीवरपूल ने लेपजिग को 2-0 से और कुल 4-0 से पराजित कर अंतिम आठ का टिकट कटा लिया। हंगरी में तटस्थ स्थान पर हुआ यह मैच लीवरपूल का घरेलू मुकाबला था जिसे पुस्कास एरेना में खेला गया। लीवरपूल की टीम सभी यूरोपियन मुकाबलों में 12 मैचों से लेपजिंग से हारी नहीं है। इस दौरान टीम ने नौ जीते और तीन ड्रॉ रहे हैं। सालाह इस सत्र में सभी मुकाबलों में 25 गोल दाग चुके हैं जो इंग्लिश प्रीमियर लीग में खेलने वाली सभी टीमों के किसी खिलाड़ी के सर्वाधिक गोल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed