फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   No covid 19 positive player is part of champions league

बार्सिलोना के कोविड-19 पॉजिटिव खिलाड़ी चैंपियंस लीग टीम का हिस्सा नहीं, एटलेटिको की महिला टीम के चार सदस्य पॉजिटिव

Wed, 12 Aug 2020 09:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 12 Aug 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
No covid 19 positive player is part of champions league
- फोटो : Barcelona

बार्सिलोना फुटबॉल क्लब ने बुधवार को कहा कि उसका एक खिलाड़ी कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाया गया है और वह उसकी चैम्पियंस लीग टीम का हिस्सा नहीं है। बार्सिलोना ने खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि वह, 'सीनियर टीम के किसी भी खिलाड़ी के संपर्क में नहीं था जिन्हें लिस्बन की यात्रा करनी है।'

विज्ञापन


बार्सिलोना का सामना पुर्तगाल में शुक्रवार को चैंपियंस लीग के क्वार्टरफाइनल में बायर्न म्यूनिख से होगा। क्लब ने कहा कि संक्रमित खिलाड़ी के कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं हैं और उसका स्वास्थ्य अच्छा है। उसे घर पर पृथकवास में रहने को कहा गया है और जो भी उसके संपर्क में आया था, उसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन

एटलेटिको की महिला टीम के चार सदस्य पॉजिटिव

बार्सिलोना के खिलाफ चैम्पियंस लीग मैच से पहले एटलेटिको मैड्रिड महिला फुटबॉल टीम के चार सदस्य पिछले दस दिन में कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। टीम ने बताया कि हाल ही में खिलाड़ियों, कोचों और टीम के अन्य सदस्यों के नए सिरे से टेस्ट कराने के बाद ये नतीजे आए हैं। पिछले सप्ताह एक खिलाड़ी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद दोबारा जांच कराई गई, इसके बाद से सारी अभ्यास गतिविधियां बंद कर दी गई थी और आगे भी बंद रहेगी। क्लब ने कहा कि संक्रमित खिलाड़ियों में कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। आने वाले दिनों में उनकी फिर जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed