फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   new zealand beat india 2-1 in intercontinetal cup 2018

इंटरकॉन्टिनेंटल कप: न्यूजीलैंड ने भारत को जीत की हैट्रिक लगाने से रोका, 2-1 से दी मात

Fri, 08 Jun 2018 12:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 08 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
new zealand beat india 2-1 in intercontinetal cup 2018
सुनील छेत्री

इंटरकॉन्टिनेंटल कप के पांचवें मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को रोमांचक मुकाबले में 2-1 हरा दिया। मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय फुटबॉल टीम जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गईं।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने मैच की शुरुआत से अपना बढ़िया खेल दिखाया और भारतीय डिफेंस को बिल्कुल मौका नहीं दिया। भारत की तरफ से पहला गोल सुनील छेत्री ने दूसरे हाफ की शुरुआत में 47वें मिनट में किया, लेकिन इसके तुरंत बाद 49वें मिनट में आंद्रे डी जोंग ने गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। हाफ टाइम के समय दोनों टीमें 0-0 से बराबर थी।
विज्ञापन


मैच खत्म होने से थोड़ी देर पहले 86वें मिनट में मोसेस डायर ने गोल करके भारत को झटका दिया और न्यूजीलैंड को विजयी बढ़त दिला दी। इस मुकाबले में भारत की तरफ से जेजे लालपेख्लुआ ने अपना 50वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस हार के बाबजूद भी भारतीय फुटबॉल टीम फाइनल में पहुंच गई है। 10 जून को फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड या केन्या से होगा। वहीं, टूर्नामेंट का आखिरी लीग मैच चीनी तायपेई और केन्या के बीच शुक्रवार को खेला जाएगा। फाइनल में पहुंचने के लिए केन्या को बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। फिलहाल, भारत और न्यूजीलैंड के 3-3 मैचों के बाद 6 अंक हैं, जबकि केन्या के दो मैचों में 3 अंक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed