{"_id":"cee02408d1a0926311b160becea372de","slug":"new-trinity-in-manchester-united","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूनी की अगुवाई में नई 'त्रिमूर्ति' के साथ उतरेगा मैनचेस्टर ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रूनी की अगुवाई में नई 'त्रिमूर्ति' के साथ उतरेगा मैनचेस्टर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 01 Feb 2014 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनचेस्टर युनाइटेड इंग्लैंड के फुटबॉल स्टार वायने रूनी की अगुवाई में अपनी टीम की नई त्रिमूर्ति के रूप में आगे बढ़ना चाहता है।
विज्ञापन
60 के दशक में मैनचेस्टर युनाइटेड की टीम में जॉर्ज बेस्ट, डेनिस लॉ और सर बॉबी चार्लसन की त्रिमूर्ति थी और टीम प्रबंधन एक बार फिर तीन बड़े फुटबॉलरों से सजी टीम बनाने पर ध्यान लगा रही है।
विज्ञापन
मैनचेस्टर युनाइटेड की टीम में जुआन माटा के आने से वायने रूनी और रॉबिन वान पर्सी के साथ यह त्रिमूर्ति बन सकती है।
शनिवार को तीनों खिलाड़ी एक साथ पहली बार मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए चैंपियंस लीग में उतरेंगे। मैनचेस्टर युनाइटेड ने मंगलवार को कॉर्डिफ को 2-0 से हराया था।
विज्ञापन
जुआन माटा छह दिन पहले रिकॉर्ड 37.1 मिलियन पाउंड की कीमत पर करार कर चेल्सी से मैनचेस्टर युनाइटेड में ट्रांसफर के रूप में जुड़े हैं। जुआन माटा का नई टीम के साथ जुड़ना काफी सुखद रहा और उनके पहले ही मैच में युनाइटेड ने 2-0 से जीत हासिल की थी।