{"_id":"60f072268ebc3ec20967c8a6","slug":"netherland-footballer-arjen-robben-has-announced-his-retirement-from-football","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीदरलैंड के स्टार फुटबॉलर आर्यन रोबेन ने 37 की उम्र में लिया संन्यास","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
नीदरलैंड के स्टार फुटबॉलर आर्यन रोबेन ने 37 की उम्र में लिया संन्यास
Thu, 15 Jul 2021 11:06 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:06 PM IST
सार
नीदरलैंड के विंगर आर्यन रोबेन ने दूसरी बार फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने गुरूवार को इसकी जानकारी दी.
विज्ञापन
आर्यन रोबेन
- फोटो : twitter@ESPNFC
विस्तार
नीदरलैंड के विंगर आर्यन रोबेन ने दूसरी बार फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने गुरूवार को इसकी जानकारी दी। वर्ष 2019 में बायर्न म्यूनिख छोड़ने के बाद उन्होंने संन्यास ले लिया था लेकिन फिर 2020 में उन्होंने अपने शुरूआती दिनों के क्लब ग्रोनिंगेन के लिए वापसी की और एक से ज्यादा सत्र में उसके लिए खेले।
विज्ञापन
रोबेन ने पीएसवी ऐंधोवेन में अपने पहले सत्र में अर्डिविसी खिताब जीता इसके बाद दो प्रीमियर लीग खिताब, दो लीग कप और चेल्सी के साथ एफए कप हासिल किया। रियाल मैड्रिड के साथ उन्होंने ला लिगा ट्राफी जीती।
विज्ञापन
🙏 @ArjenRobben. You gave us so much, and we'll be forever grateful.
विज्ञापन विज्ञापन
Happy retirement, legend! ❤️ pic.twitter.com/W6w6pCv4Ue— FC Bayern English (@FCBayernEN) July 15, 2021
रोबेन ने सबसे ज्यादा सफलतायें बायर्न म्यूनिख के साथ हासिल कीं, जिसमें उन्होंने आठ बुंदेसलीगा खिताब, पांच जर्मन कप और चैम्पियंस लीग ट्राफी जीतीं।
क्लब के साथ इन सफलताओं के अलावा रोबेन ने नीदरलैंड के लिये 96 मैच खेले और 2010 विश्व कप के फाइनल में पहुंचे।