{"_id":"598404d24f1c1b55208b459f","slug":"nemar-confirms-move-to-psg-gets-222-million-euros","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील के फुटबॉलर नेमार ने 222 मिलियन यूरो के करार के साथ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ब्राजील के फुटबॉलर नेमार ने 222 मिलियन यूरो के करार के साथ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
नेमार
- फोटो : goal.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार्सिलोना के स्टार फॉरवर्ड रहे नेमार ने गुरुवार को इतिहास रचते हुए पेरिस सैंट जर्मेन (पीएसजी) क्लब के साथ सबसे महंगा करार किया है। फ्रेंच क्लब के पुष्टि कर दी है कि ब्राजील के सुपरस्टार नेमार के साथ उन्होंने 5 साल का करार किया है। नेमार की हर साल करीब 30 मिलियन यूरो कमाई होगी।
विज्ञापन
बार्सिलोना से बायआउट क्लॉज के कुछ घंटो के बाद 222 मिलियन यूरो के भुगतान के साथ नेमार से करार पूरा किया गया। करार के बाद नेमार ने कहा, 'मैं पेरिस सैंट जर्मेन क्लब के साथ जुड़कर बहुत खुश हूं। मैं जब से यूरोप आया हूं, ये क्लब हमेशा प्रतिस्पर्धी और इरादों से लबरेज दिखा है। सबसे बड़ी चुनौती, सबसे ज्यादा जिसने मुझे नए टीम साथियों के साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। मेरी कोशिश क्लब के साथ ज्यादा से ज्यादा ट्रॉफियां जीतकर फैंस को खुश करने की होगी।'
विज्ञापन
जूनियर नेमार
- फोटो : self
25 वर्षीय नेमार ने आगे कहा, 'पेरिस सैंट जर्मेन के लक्ष्य ने मुझे क्लब की तरफ आकर्षित किया। टीम में जुनून और उर्जा है। मैंने यूरोप में चार सीजन खेले हैं और अब हर चुनौती के लिए तैयार हूं।'
पीएसजी ने कहा की नेमार को शुक्रवार को क्लब द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में लांच किया जाएगा। नेमार ने क्लब ट्रान्सफर के मामले में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। वो 222 मिलियन यूरो में पीएसजी के साथ जुड़े। इससे पहले ये रिकॉर्ड पॉल पोग्बा के नाम दर्ज था। युवेंटस से 105 मिलियन यूरो की रकम पर पॉल पोग्बा मेनचेस्टर यूनाइटेड में आए थे।
पीएसजी ने कहा की नेमार को शुक्रवार को क्लब द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में लांच किया जाएगा। नेमार ने क्लब ट्रान्सफर के मामले में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। वो 222 मिलियन यूरो में पीएसजी के साथ जुड़े। इससे पहले ये रिकॉर्ड पॉल पोग्बा के नाम दर्ज था। युवेंटस से 105 मिलियन यूरो की रकम पर पॉल पोग्बा मेनचेस्टर यूनाइटेड में आए थे।