{"_id":"56da808f4f1c1bb3048b4c57","slug":"nemar-cheers-in-barcelona-win-in-la-liga","type":"story","status":"publish","title_hn":"ला लीगा: बार्सिलोना की जीत में नेमार और सुआरेज चमके","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ला लीगा: बार्सिलोना की जीत में नेमार और सुआरेज चमके
Updated Sun, 06 Mar 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार फुटबॉलर लुइस सुआरेज और नेमार के शानदार गोलों की बदौलत बार्सिलोना ने ला लीगा के तहत खेले गए एक मुकाबले में लास पाल्मास को 2-1 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन
सुआरेज ने मैच के छठे मिनट में एक शानदार गोल कर बार्सिलोना को 1-0 की बढ़त दिला दी। सुआरेज के अलग-अलग चैंपियनशिप में सीजन का कुल यह 41वां गोल है।
सुआरेज के गोल किए हुए अभी चार मिनट ही हुए थे कि पाल्मास की ओर से विलियम जोस ने 10वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी दिला दी।
इसके बाद नेमार ने 39वें मिनट में गोल कर बार्सिलोना को 2-1 से आगे कर दिया जो स्कोर मैच के आखिर तक बरकरार रहा। इस जीत के बाद बार्सिलोना के 25 मैचों में 63 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में शीर्ष पर है जबकि एटलेटिको मैड्रिड के 24 मैचों से 54 अंक हैं और वह तालिका में दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
रियल मैड्रिड 53 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। पाल्मास के 25 मैचों में 21 अंक हैं और वह 18वें स्थान पर है।