फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Nations League, France team reached the final after defeating Belgium

नेशंस लीग: बेल्जियम को 3-2 से हराकर फाइनल में पहुंची फ्रांस की टीम

Sat, 09 Oct 2021 06:39 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 09 Oct 2021 06:39 AM IST
सार

बेल्जियम को यानिक कैरास्को (37वें मिनट) और रोमेलू लुकाकू (40वें मिनट) ने तीन मिनट के भीतर दो गोल कर बढ़त दिला दी थी।

विज्ञापन
Nations League, France team reached the final after defeating Belgium
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

काइलियान म्बापे के शानदार खेल के दम पर विश्व चैंपियन फ्रांस ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए बेल्जियम को 3-2 से पराजित कर नेशंस लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


अब खिताब के लिए उसका सामना स्पेन से होगा जो इटली के रिकॉर्ड 37 मैचों के अजेय अभियान को रोककर फाइनल मेें पहुंचा है। म्बापे (69वें मिनट) में गोल करने से पहले करीम बेंजेमा (62वें मिनट) के गोल में भी मदद की। टीम के लिए विजयी गोल थियो हर्नानडेज (90वें मिनट) ने आखिरी क्षणों में दागा।
विज्ञापन


फ्रांस की टीम हाफ टाइम तक 0-2 से पिछड़ रही थी। बेल्जियम को यानिक कैरास्को (37वें मिनट) और रोमेलू लुकाकू (40वें मिनट) ने तीन मिनट के भीतर दो गोल कर बढ़त दिला दी थी। लुकाकू बेल्जियम के लिए 101 मैचों में 68 गोल कर चुके हैं। फ्रांस ने विश्व कप 2018 के सेमीफाइनल में भी बेल्जियम को मात दी थी। इसके बाद वह चैंपियन बना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राजील ने वेनेजुएला को 3-1 से हराया
शीर्ष पर काबिज ब्राजील ने फीफा विश्व कप के दक्षिण अमेरिकी क्वालिफायर में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए वेनेजुएला को 3-1 से मात दी। निलंबित नेमार और चोटिल कैसेमीरो के बिना खेल रहा ब्राजील 70वें मिनट तक 0-1 पिछड़ रहा था लेकिन उसके बाद उसने 24 मिनट में तीन गोल कर शानदार जीत दर्ज की। उसके लिए मारक्विन्हो (71वें मिनट), गैब्रियल बारबोसा (85वें मिनट) और स्थानापन्न एंटनी (90+5वें मिनट) ने गोल किए। वेनेजुएला की तरफ से एकमात्र गोल 11वें मिनट में एरिक रामिरेज ने किया। 

मेसी की अर्जेंटीना ने खेला ड्रॉ
लियोनल मेसी की मौजूदगी के बावजूद अर्जेंटीना को पराग्वे ने गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया। पराग्वे के मजबूत रक्षण के सामने अर्जेंटीना की एक नहीं चली। दोनों गोलकीपर अर्जेंटीना के एमिलियानो मार्टिनेज और पराग्वे के एंटनी सिल्वा ने बेहतरीन खेल दिखाया।


जून 2019 के बाद यह पहला मौका है जब अर्जेंटीना की टीम मैच में कोई गोल नहीं कर सकी। कोच लियोनल स्कालोनी के मार्गदर्शन की टीम 23 मैचों से अजेय है। ब्राजील 27 अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि अर्जेंटीना के नौ मैचों में 19 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed